Vivo X100 Ultra की रिकॉर्ड सेल, 1 घंटे में बिकीं 72 हजार यूनिट्स!

Vivo X100 Ultra को कंपनी ने मई के मध्य में लॉन्च किया था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 जून 2024 10:48 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X100 Ultra में Zeiss-ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है।
  • फोन अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है।
  • फोन में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है।

Vivo X100 Ultra में 6.78 इंच कर्व्ड E7 AMOLED डिस्प्ले है

Photo Credit: Vivo

Vivo X100 सीरीज का स्मार्टफोन Vivo X100 Ultra हाल ही में लॉन्च किया गया था। फोन जब सेल पर गया तो इसने रिकॉर्ड बना डाला। चीन में फोन की जबरदस्त सेल होने की बात सामने आई है। कंपनी ने चीन में अधिकारिक रूप से Vivo X100 Ultra सेल के आंकड़े घोषित करते हुए इसकी जानकारी दी। कंपनी का कहना है कि फोन की सेल शुरू होने के एक घंटे के भीतर ही 72000 के करीब यूनिट्स सेल हो गए। इससे फोन ने पहले घंटे में ही मोटी कमाई कर डाली। 

Vivo X100 Ultra को कंपनी ने मई के मध्य में लॉन्च किया था। फोन की सेल के अधिकारिक आंकड़े Vivo ने जारी किए हैं। जिसमें दावा (via) किया गया है कि Vivo X100 Ultra की सेल शुरू होने के पहले घंटे में ही 62000 से लेकर 72000 तक यूनिट्स बिक गईं। फोन ने रिकॉर्ड कमाई की है। कंपनी के अनुसार, फोन ने बताई गई अवधि के दौरान 50 करोड़ युआन (लगभग 6.9 करोड़ डॉलर) की कमाई कर डाली। कंपनी ने फोन की रिकॉर्ड सेल होने का दावा किया है। 
 

Vivo X100 Ultra price

Vivo x100 Ultra के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत CNY 6,499 (लगभग 74,991 रुपये), 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत CNY 7,299 (लगभग 84,261 रुपये) और 16GB+1TB वेरिएंट की कीमत CNY 7,999 (लगभग 92,278 रुपये) है। यह स्मार्टफोन टाइटेनियम, व्हाइट और स्पेस ग्रे कलर्स में लॉन्च किया गया है। 
 

Vivo X100 Ultra specifications

Vivo X100 Ultra में 6.78 इंच कर्व्ड E7 AMOLED डिस्प्ले है, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। फोन अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है। फोन में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। जिसे 16GB RAM और 1TB स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड OriginOS 4 पर चलता है। 

Vivo X100 Ultra में Zeiss-ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल सोनी LYT-900 का 1 इंच सेंसर है, दूसरा 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा है, तीसरा 200 मेगापिक्सल HP9 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस है। फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन में 5,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W वायर्ड और 30W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.