Vivo X100 Ultra, X100s, और X100s Pro में होगी 5500mAh बैटरी, 100W तक फास्ट चार्जिंग!

Vivo X100 Ultra फोन ऊपर बताए गए दोनों फोन से अलग स्पेसिफिकेशंस के साथ आ सकता है।

Vivo X100 Ultra, X100s, और X100s Pro में होगी 5500mAh बैटरी, 100W तक फास्ट चार्जिंग!

Photo Credit: Vivo

Vivo X100 Ultra में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट देखने को मिल सकता है।

ख़ास बातें
  • Vivo X100s फोन Dimensity 9300+ चिपसेट से लैस होगा
  • Vivo X100s Pro में भी Dimensity 9300+ चिपसेट बताया गया है
  • तीनों ही स्मार्टफोन में 6.78 इंच का डिस्प्ले साइज होने की बात सामने आई है
विज्ञापन
Vivo अपनी चर्चित स्मार्टफोन सीरीज को अगले हफ्ते लॉन्च करने जा रही है। सीरीज के Vivo X100s, X100s Pro, और X100 Ultra स्मार्टफोन चीन में 13 मई को लॉन्च किए जाएंगे। पिछले कई दिनों से इनके कैमरा स्पेसिफिकेशंस की चर्चा हो रही जिन्हें कंपनी अधिकारिक रूप से घोषित कर चुकी है। अब लॉन्च से पहले इनके कई और स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Vivo की स्मार्टफोन सीरीज Vivo X100s के मॉडल अगले हफ्ते लॉन्च होंगे। सीरीज के Vivo X100s, और X100s Pro के बारे में काफी जानकारी लीक्स में सामने आ चुकी है। अब एक नए अपडेट में इनकी बैटरी क्षमता और चार्जिंग के बारे में जानकारी मिली है। चीन के पॉपुलर टिप्स्टर Experience More ने Weibo पर एक पोस्ट के माध्यम (via) से दोनों स्मार्टफोन की बैटरी कैपिसिटी और चार्जिंग क्षमता के बारे में बताया है। 
 

Vivo X100s specifications (rumoured)

Vivo X100s के बारे में टिप्स्टर ने दावा किया है कि फोन Dimensity 9300+ चिपसेट से लैस होगा, साथ ही इसमें V2 इमेजिंग चिप होगी। जिसके कारण यह फोटोग्राफी को बेहतर बना सकेगा। फोन में 5,100mAh बैटरी होगी, और 100W रैपिड चार्जिंग का सपोर्ट होगा। फोन में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट नहीं बताया गया है। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला OLED डिस्प्ले होगा। यह एक फ्लैट डिस्प्ले बताया गया है। 
 

Vivo X100s Pro specifications (rumoured)

Vivo X100s Pro में भी Dimensity 9300+ चिपसेट बताया गया है। लेकिन फोन में अपग्रेड के तौर पर V3 इमेजिंग चिप का इस्तेमाल होगा। फोन में 5400mAh की बैटरी कैपिसिटी होगी। इसमें 100W वायर्ड चार्जिंग क्षमता होगी। साथ ही 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी होगा। फोन में OLED डिस्प्ले बताया गया है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन होगा। 
 

Vivo X100 Ultra specifications (rumored)

Vivo X100 Ultra फोन ऊपर बताए गए दोनों फोन से अलग स्पेसिफिकेशंस के साथ आ सकता है। इसमें Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट होगा। फोन में V3+ इमेजिंग चिप देखने को मिलेगी। यह 5500mAh बैटरी के साथ पेश होगा। जिसके साथ मे 80W वायर्ड चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट होगा। फोन में Samsung E7 AMOLED कर्व्ड ऐज डिस्प्ले होगा जिसमें 2K रिजॉल्यूश होगा। तीनों ही स्मार्टफोन में 6.78 इंच का डिस्प्ले साइज होने की बात सामने आई है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »