लॉन्‍च से पहले देखिए Vivo X100 Pro का अनबॉक्सिंग Video! होंगे ये फीचर्स

Vivo X100 Pro : वीवो के नए फ्लैगशिप चीन में 13 नवंबर को लॉन्‍च हो रहे हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 7 नवंबर 2023 13:56 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X100 Pro की लॉन्चिंग हो रही है 13 नवंबर को
  • इस फ्लैगशिप डिवाइस को लाया जा रहा है चीन में
  • इसका अनबॉक्सिंग वीडियो भी आया है सामने

‘वीवो X100 Pro’ के वीडियो में देखा जा सकता है कि यह डिवाइस एक बड़े डार्क ग्रे कलर के रिेटेल बॉक्‍स में आएगी।

Photo Credit: Video Grab

स्‍मार्टफोन ब्रैंड वीवो (Vivo) अपने नए फ्लैगशिप Vivo X100 और X100 Pro को लॉन्‍च करने के लिए तैयार है। ये फोन वीवो के होम मार्केट चीन में आ रहे हैं। कंपनी कई ऑफ‍िशियल रेंडर्स के जरिए इन फोन्‍स के डिजाइन का खुलासा कर चुकी है। कुछ स्‍पेक्‍स भी कन्‍फर्म हुए हैं, जिसमें सबसे खास इन स्‍मार्टफोन्‍स में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 9300 प्रोसेसर है। अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ‘वीवो X100 Pro' स्‍मार्टफोन को अनबॉक्‍स करते हुए दिखाया गया है। इससे पता चलता है कि असल में यह फ्लैगशिप डिवाइस कैसी दिखती है। 

वीवो के नए फ्लैगशिप चीन में 13 नवंबर को लॉन्‍च हो रहे हैं। ‘वीवो X100 Pro' के वीडियो में देखा जा सकता है कि 
यह डिवाइस एक बड़े डार्क ग्रे कलर के रिेटेल बॉक्‍स में आएगी। वीडियो में इसका Star Trail Blue कलर मॉडल देखा जा सकता है, जो काफी प्रभावी है। यह वीडियो चीनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो पर आया है। ‘एक्‍स' प्‍लेटफॉर्म पर भी वीडियो शेयर किया जा रहा है। 
 

रिटेल बॉक्‍स 3 सेक्‍शंस में बंटा हुआ है। पहले सेक्‍शन में हैंडसेट के साथ डॉक्‍युमेंटेशन रखा हुआ है। सेकंड सेक्‍शन में USB केबल दी गई है, जबकि तीसरे सेक्‍शन में 120W का फास्‍ट चार्जर दिया गया है। कहा जा रहा है कि 5400 एमएएच की बैटरी के बावजूद यह डिवाइस स्लिम हो सकती है। 
Advertisement

यह स्‍मार्टफोन 120W की वायर्ड चार्जिंग के साथ-साथ 50 वॉट की वायरलैस चार्जिंग को भी सपोर्ट कर सकता है। फोन में पीछे की ओर सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्‍सल का सोनी का IMX989 सेंसर फ‍िट है। इसके अलावा फाेन में 50 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा वाइड लेंस और 64 मेगापिक्‍सल का पेरिस्‍कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है।  
Advertisement

‘वीवो X100 Pro' में 32 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया जा सकता है। बेहतरीन फोटाेग्राफी एक्‍सपीरियंस के लिए इसमें वीवो की V3 chip दी जाएगी। अनुमान है कि फोन में 6.78 इंच का कर्व्‍ड ऐज वाला OLED डिस्‍प्‍ले होगा। यह 1.5K रेजॉलूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट से पैक होगा। इसके टॉप वेरिएंट में 16 जीबी रैम दी जा सकती है। 1 टीबी तक स्‍टोरेज मिलने की बात कही जा रही है। भारत में इस फोन की लॉन्चिंग से जुड़ी जानकारी जानने के लिए जुड़े रहें gadgets360hindi के साथ।  
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  2. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  2. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  4. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  5. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  6. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  7. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  8. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  9. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  10. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.