Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला अप्रूवल

इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 जुलाई 2026 15:50 IST
ख़ास बातें
  • इंटरनेशनल मार्केट में Vivo X Fold 6 को जल्द लॉन्च किया जा सकता है
  • इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500 Super चिपसेट है
  • Vivo X Fold 6 में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है

इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है

Photo Credit: Vivo

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Vivo ने  पिछले महीने नया फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च किया था। Vivo X Fold 6 को चीन में पेश किया गया है। इस बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 Super दिया गया है। इंटरनेशनल मार्केट में इस स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Anvin ने बताया है कि Vivo X Fold 6 की इंडोनेशिया के सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म SDPPI पर मॉडल नंबर - V2559 के साथ लिस्टिंग हुई है। हालांकि, इस लिस्टिंग में Vivo X Fold 6 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। इससे इंटरनेशनल मार्केट में इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है। इससे पहले यूरोप के EEC सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर भी इस स्मार्टफोन की लिस्टिंग हुई थी। इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च होने वाले Vivo X Fold 6 के स्पेसिफिकेशंस इसके चाइनीज वेरिएंट के समान हो सकते हैं। 

पिछले महीने चीन में पेश किए गए Vivo X Fold 6 में 8.02 इंच (2,504 x 2,312 पिक्सल्स) इनर फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 300 Hz के टच सैंपलिंग रेट और Hz कंटेंट सपोर्ट के साथ है। इसमें आउटर पर 6.51 इंच (1,120 x 2,528 पिक्सल्स) AMOLED स्क्रीन है। Vivo X Fold 6 में MediaTek Dimensity 9500 Super चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसमें दोनों डिस्प्ले पर सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल के कैमरा हैं। यह स्मार्टफोन 8K तक पर वीडियो को रिकॉर्ड कर सकता है। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, BeiDou और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में सेंसर्स के तौर पर गायरोस्कोप, ई-कम्पास, एंबिएंट लाइट सेंसर और ग्रेविटी सेंसर दिए गए हैं। Vivo X Fold 6 की 7,000 mAh में बैटरी 80 W वायर्ड और 40 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  6. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.