7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo X Fold 6, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Vivo X Fold 6 की 7,000 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड और 40 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 जून 2026 21:47 IST
ख़ास बातें
  • इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500 Super चिपसेट है
  • Vivo X Fold 6 के रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
  • यह स्मार्टफोन 8K तक पर वीडियो को रिकॉर्ड कर सकता है

इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500 Super चिपसेट है

Photo Credit: Vivo

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo ने शुक्रवार को नया फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च किया है। Vivo X Fold 6 में 8.02 इंच Samsung M14 इनर फोल्डेबल AMOLED स्क्रीन और 6.51 इंच का कवर डिस्प्ले है। इस बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 Super दिया गया है। 

Vivo X Fold 6 का प्राइस

इस स्मार्टफोन के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 7,999 (लगभग 1,11,000 रुपये), 12 GB + 512 GB का CNY 8,999 (लगभग 1,25,000 रुपये), 16 GB + 512 GB का CNY 9,999 (लगभग 1,38,700 रुपये) और 16 GB + 1 TB वाले वेरिएंट का CNY 10,999 (लगभग 1,52,600 रुपये) का है। Vivo ने इस स्मार्टफोन का Black Gold एडिशन भी CNY (लगभग 1,56,800 रुपये) में पेश किया है। इस स्मार्टफोन को Salt Lake, Blue Hole और Polar Night कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

Advertisement

Vivo X Fold 6 के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

डुअल SIM वाले इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 8.02 इंच (2,504 x 2,312 पिक्सल्स) इनर फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 300 Hz के टच सैंपलिंग रेट और Hz कंटेंट सपोर्ट के साथ है। इसमें आउटर पर 6.51 इंच (1,120 x 2,528 पिक्सल्स) AMOLED स्क्रीन है। Vivo X Fold 6 में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 9500 Super है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसमें दोनों डिस्प्ले पर सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल के कैमरा हैं। यह स्मार्टफोन 8K तक पर वीडियो को रिकॉर्ड कर सकता है। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, BeiDou और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में सेंसर्स के तौर पर गायरोस्कोप, ई-कम्पास, एंबिएंट लाइट सेंसर और ग्रेविटी सेंसर दिए गए हैं। Vivo X Fold 6 की 7,000 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड और 40 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर है। इस स्मार्टफोन का साइज अनफोल्ड करने पर 157.16 x 145.66 x 4.40 mm और फोल्ड करने पर 157.16 x 74.26 x 9.40 mm और भार लगभग 228 ग्राम का है। 
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  2. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  3. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  2. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  4. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  5. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  6. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  7. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  8. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  9. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.