Vivo X Fold 3 Pro भारत में 5000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग के साथ 6 जून को होगा लॉन्च

Vivo X Fold3 Pro फोन का टीजर जारी करते हुए कंपनी ने इसके कुछ खास फीचर्स के बारे में भी बताया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 मई 2024 18:41 IST
ख़ास बातें
  • यह Snapdragon 8 Gen 3 SoC से लैस फोन होगा।
  • फोन में 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस होने की बात कही गई है।
  • इसका मेन कैमरा 50MP का OIS सपोर्टेड सेंसर बताया गया है।

Vivo X Fold3 Pro फोन में 5000mAh की भारी भरकम बैटरी होगी।

Photo Credit: Vivo

चीन की जानी मानी स्मार्टफोन मेकर कंपनी Vivo ने अपने अपकमिंग फोल्डेबल फोन Vivo X Fold 3 Pro का लॉन्च भारत के लिए घोषित कर दिया है। Vivo X Fold 3 Pro भारत में 6 जून को लॉन्च होगा। कंपनी ने इसके कुछ हाइलाइट्स भी शेयर किए हैं जिनमें फोन का स्लीक डिजाइन, लम्बा चलने वाला हिंज और इसकी बड़ी बैटरी भी शामिल है। Vivo X Fold 3 Pro हालांकि, पिछले साल मार्च में ही पेश कर दिया गया था। लेकिन भारत में अभी यह लॉन्च नहीं हुआ था। आइए जानते हैं कैसा होगा भारत में कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन। 

Vivo X Fold3 Pro के भारत लॉन्च को लेकर पिछले काफी समय से अफवाहें थीं। लेकिन अब कंपनी ने लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है जिससे इन पर विराम लग गया है। फोन का टीजर जारी करते हुए कंपनी ने इसके कुछ खास फीचर्स के बारे में भी बताया है। फोन को Flipkart से खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा वीवो का यह फोल्डेबल फोन Amazon पर भी खरीद के लिए उपलब्ध होगा। वहीं, कंपनी के ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर्स पर भी यह उपलब्ध होगा। 

Photo Credit: Amazon

टीजर के अनुसार, इसमें ZEISS कैमरा का इस्तेमाल किया गया है। फोन बहुत ही हल्के वजन का होगा। इसमें कार्बन फाइबर का हिंज लगा है जिसका वजन केवल 14.98 ग्राम है। फोन के वजन की बात करें तो यह 236 ग्राम का है। हैरानी की बात है कि कंपनी ने फोन में 5000mAh की भारी भरकम बैटरी लगाई है, फिर भी इसके वजन को मेंटेन कर लिया गया है। फोन की मोटाई 11.2mm फोल्डिंग स्टेट में बताई गई है। इस लिहाज से यह वाकई एक स्लीक मोबाइल डिवाइस बन जाता है। 

Vivo X Fold3 Pro में भीतरी डिस्प्ले 8.03 इंच का है जबकि बाहर वाला डिस्प्ले 6.53 इंच का है। दोनों में ही 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस होने की बात कही गई है। यह Snapdragon 8 Gen 3 SoC से लैस फोन होगा। इसका मेन कैमरा 50MP का OIS सपोर्टेड सेंसर बताया गया है। साथ में 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा होगा। फोन में 64MP 3x टेलीफोटो कैमरा होगा। फोन की कीमत के बारे में अभी तक जानकारी बाहर नहीं की गई है। देखना होगा कि वीवो का यह फोन सैमसंग, हॉनर जैसे ब्रैंड्स को इस सेग्मेंट में कितनी टक्कर दे पाता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max के कैमरा में होगा बड़ा अपग्रेड! सेंसर साइज को लेकर खुलासा
  2. Vivo X Fold 6 में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  3. 5,160 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi 17C, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vivo X Fold 6 आ रहा 200MP धांसू कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 26 जून को है लॉन्च
  5. Aadhaar में ईमेल अपडेट करना होगा 1 जुलाई से फ्री, मोबाइल ऐप पर लगने वाली 75 रुपये फीस हुई माफ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K90 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. बोरिंग Resume बनाना छोड़ो! ChatGPT से चंद मिनटों में ऐसे तैयार करें प्रोफेशनल CV
  3. Airtel का जबरदस्त ऑफर, ग्राहकों को फ्री मिल रहे 3800 रुपये के बेनिफिट्स, ऐसे करें क्लैम
  4. अब WhatsApp खुद बताएगा नंबर भरोसेमंद है या नहीं, आ रहा नया फीचर
  5. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max के कैमरा में होगा बड़ा अपग्रेड! सेंसर साइज को लेकर खुलासा
  6. Bitcoin में बड़ी गिरावट, टेक्नोलॉजी शेयर्स में बिकवाली का पड़ा असर
  7. Amazon का बड़ा ऐलान! 300 शहरों में मिलेगी फास्ट डिलीवरी, पार्टनर्स के बच्चों को स्कॉलरशिप
  8. सुपरकार जैसा डिजाइन वाला Infinix फोन भारत में लॉन्च, बैक पैनल पर भी मिलेगा डिस्प्ले, जानें कीमत
  9. iPhone यूजर्स के लिए बड़ी राहत! Google Meet में अब चुटकी में करें मीटिंग जॉइन
  10. लैपटॉप की बैटरी जल्दी होती है खत्म, इन आदतों को अभी छोड़ें और बनाएं अपने डिवाइस को बेहतर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.