Vivo X Fold 3 Pro आज होगा लॉन्च, कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग, जानें अनुमानित कीमत, स्पेसिफिकेशंस

Vivo X Fold 3 Pro में 8.03 इंच की AMOLED LTPO प्राइमरी डिस्प्ले होगी, जिसका रेजोल्यूशन 2480×2200 पिक्सल होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 जून 2024 11:02 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X Fold 3 Pro में 8.03 इंच की AMOLED LTPO प्राइमरी डिस्प्ले होगी।
  • Vivo X Fold 3 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
  • Vivo X Fold 3 Pro में 5,700mAh की बैटरी होगी।

Vivo X Fold 3 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।

Photo Credit: Vivo

Vivo आज एक बड़ा लॉन्च इवेंट आयोजित करने जा रहा है, जिसमें Vivo X Fold 3 Pro पेश होगा। Vivo X Fold 3 भारत में आने वाला कंपनी का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा। आपको बता दें कि अब तक कंपनी ने सिर्फ अपना फोल्डेबल फोन खासतौर पर चीनी बाजार में लॉन्च किया था। Vivo X Fold 3 Pro इस साल मार्च में चीन में पेश हुआ था। Vivo X Fold 3 Pro के भारत में लॉन्च होने से पहले लीक के जरिए काफी कुछ पता चल चुका है। यहां हम आपको Vivo X Fold 3 के भारतीय लॉन्च समय, लॉन्च इवेंट, अनुमानित कीमत समेत काफी कुछ के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। 


Vivo X Fold 3 Pro Launch Event Live Streaming


Vivo X Fold 3 Pro लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे शुरू होगा। इच्छुक यूजर्स लॉन्च इवेंट को Vivo के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकते हैं। 


Vivo X Fold 3 Pro Price and Availability


Vivo X Fold 3 Pro की भारत में शुरुआती कीमत लगभग 1 लाख रुपये हो सकती है। कलर ऑप्शन के मामले में स्मार्टफोन सोलर व्हाइट और एक्लिप्स ब्लैक शेड्स में आ सकता है। यह वीवो की ऑफिशियल वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और अन्य रिटेल स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। 


Vivo X Fold 3 Pro Expected Specifications


Vivo X Fold 3 Pro चीनी बाजार में पहले ही लॉन्च हो चुका है और अब भारतीय बाजार में पेश होने वाला है। लीक्स के अनुसार, भारत में यह चीनी वेरिएंट के समान हार्डवेयर कॉन्फिगरेशन के साथ लॉन्च होगा।
Advertisement

Vivo X Fold 3 Pro में 8.03 इंच की AMOLED LTPO प्राइमरी डिस्प्ले होगी, जिसका 2480×2200 रेजोल्यूशन, 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट, डॉल्बी विजन और HDR10+ सपोर्ट होगा। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC से लैस लेगा। इस स्मार्टफोन में में 16GB रैम और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज होगी। बैटरी बैकअप के मामले में इसमें 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,700mAh की बैटरी होगी।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो X Fold 3 Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा,50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा होगा। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेटअप होगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड ऑर्गिन ओएस के साथ आएगा।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim IPX8 rated design
  • Plenty of raw performance
  • Great for gaming
  • Good battery life
  • Quality telephoto camera
  • Speedy wired and wireless charging
  • Bad
  • Minor software bugs
  • Spammy notifications
  • Ultrawide camera is average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

8.03 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2200x2480 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  2. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  5. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  6. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  7. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  8. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.