Vivo V9 लॉन्च, 24 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है इसमें

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने वीवो वी9 स्मार्टफोन को थाइलैंड में लॉन्च कर दिया है। ध्यान रहे कि Vivo V9 को 23 मार्च यानी शुक्रवार को भारतीय मार्केट में उतारा जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 मार्च 2018 13:32 IST
ख़ास बातें
  • वीवो वी9 में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है
  • फ्रंट पैनल पर 24 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है
  • रियर पर प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी 5 मेगापिक्सल का
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने वीवो वी9 स्मार्टफोन को थाइलैंड में लॉन्च कर दिया है। ध्यान रहे कि Vivo V9 को 23 मार्च यानी शुक्रवार को भारतीय मार्केट में उतारा जाएगा। Vivo की थाइलैंड वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन को लिस्ट कर दिया गया है। उम्मीद के मुताबिक, वीवो वी9 के फ्रंट पैनल का डिजाइन आईफोन X जैसा ही है। वीवो के इस फोन की अहम खासियतों में 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और डुअल रियर कैमरा सेटअप शामिल हैं। इसके अलावा Vivo V9 स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है।
 

Vivo V9 के स्पेसिफिकेशन

वीवो वी9 में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद है 4 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है। वीवो का लेटेस्ट स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.0 पर चलेगा।
Advertisement

अब बात वीवो वी9 के कैमरे की। फ्रंट पैनल पर 24 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर वाला है। फ्रंट कैमरा एआर स्टीकर्स, फेस अनलॉक और फेस ब्यूटी मोड जैसे फीचर के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इन फीचर से बेहतर आउटपुट पाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को इस्तेमाल में लाया जाता है। वहीं, पिछले हिस्से पर दो सेंसर हैं। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी 5 मेगापिक्सल का। रियर कैमरे का भी अपर्चर एफ/2.0 ही है। इसमें कोई दोमत नहीं कि यूज़र रियर कैमरे से बोकेह इफेक्ट हासिल कर पाएंगे।

बैटरी 3260 एमएएच की है। वीवो वी9 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। बता दें कि इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है। थाइलैंड में लॉन्च किए गए इस फोन को गोल्ड व ब्लैक सेरामिक रंग में उपलब्ध कराया गया है। इसकी कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 154.81x75.03x7.89 मिलीमीटर है और वज़न 150 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good performance
  • Up-to-date software
  • Feature-packed custom UI
  • Bad
  • Poor low-light camera performance
  • Battery life could be better
  • Display has a reddish tinge
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 626

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3260 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo V9 Launch, Vivo V9 Price, Vivo V9 Specification

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.