वीवो वी9 की कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक, 23 मार्च को भारत में होगा लॉन्च

चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो नए स्मार्टफोन वीवो वी9 से पर्दा उठाने को तैयार है। यह हैंडसेट 23 मार्च को भारत में लॉन्च होगा। एक तस्वीर लीक हुई है, जिससे वीवो वी9 के स्पेसिफिकेशन, कीमत का इशारा मिला है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 14 मार्च 2018 16:01 IST
ख़ास बातें
  • वीवो नए स्मार्टफोन वीवो वी9 से पर्दा उठाने को तैयार
  • हैंडसेट 23 मार्च को भारत में लॉन्च होगा
  • फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन और रिटेल बॉक्स हुए लीक

चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो नए स्मार्टफोन वीवो वी9 से पर्दा उठाने को तैयार है। यह हैंडसेट 23 मार्च को भारत में लॉन्च होगा। हालांकि, वीवो ने फोन की स्पेसिफिकेशन, कीमत और फीचर से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन एक तस्वीर लीक हुई है, जिससे वीवो वी9 के स्पेसिफिकेशन, कीमत का इशारा मिला है। लीक हुई जानकारी में फोन की अंदरूनी जानकारी मिली है। साथ ही हैंडसेट व उसके बॉक्स की बाहरी तस्वीरों से कीमत और उपलब्धता जैसे सवालों का जवाब कुछ हद तक मिला है। फोन का आधिकारिक रिटेल बॉक्स भी इस लीक में देखा गया है।

सबसे पहली लीक हुई जानकारी इंडोनेशिया से आई है। एक ट्विटर यूज़र के हाथ कुछ स्क्रीनशॉट लगे हैं, जिसमें वेबसाइट पर वीवो वी9 लिस्टिड दिख रहा है। इसमें फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी दी गई है। फोन की कीमत आईडीआर 4,999,000 यानी 23,700 रुपये है। इसके अलावा लिस्टिंग में पता चला है कि फोन में 6.0 इंच का एमोलेड डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर होगा। रैम 4 जीबी होंगे। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी का होगा। कहा गया है कि हैंडसेट में 12-8 मेगापिक्सल के डुअल रियर कैमरे होंगे। साथ ही एंड्रॉयड 8.0 ओरियो आउट ऑफ द बॉक्स के ऊपर फनटच ओएस 4.0 दिया जाएगा।

तस्वीर - @polizpoo/Twitter

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो हैंडसेट में 24 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेल्फी कैमरा दिए जाने की चर्चा है। साथ ही अफवाह है कि फोन फेस अनलॉक, फिंगरप्रिंट सेंसर, फास्ट चार्जिंग 3250 एमएएच बैटरी और 4जी एलटीई से लैस होकर आ रहा है। वीवो वी9 के सॉफ्टवेयर फीचर में शामिल हो सकते हैं ऐप्स क्लोन और फितूरस्मार्ट स्प्लिट 2.0। इंडोनेशिया और थाइलैंड की दो अलग-अलग लीक में कथित तौर पर वीवो वी9 के रिटेल बॉक्स देखे गए हैं। बॉक्स पर फीफा वर्ल्ड कप 2018 की ब्रांडिंग है। इनकी पैकेजिंग आईफोन जैसी है। हैंडसेट में दिख रहा नॉच, आईफोन एक्स से बेहद मिलता-जुलता है।

Advertisement

इसके अतिरिक्त चर्चा है कि वीवो एक्स20, चीन में 19 मार्च को लॉन्च होना है। वीवो एक्स21 को लेकर भी चीनी सोशल मीडिया साइट वीबो पर देखा जा चुका है, जिसके अंडरडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होकर आने की चर्चा है। बता दें कि ऐसा फिंगरप्रिंट सेंसर यूज़र कंपनी के एक्स20 प्लस यूडी स्मार्टफोन में देख चुके हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Android, Mobiles, Vivo, Vivo V9, Vivo V9 specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  2. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.