Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!

फोन का सबसे बड़ा फीचर इसकी बैटरी है जो 10,000mAh कैपिसिटी की है। इसमें डस्ट और वाटर डुअल IP रसिस्टेंट बॉडी मिलती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 सितंबर 2026 09:26 IST
ख़ास बातें
  • फोन Dimensity 7300e चिप से लैस होकर आया है।
  • तेज प्रोसेसिंग के लिए यह 16GB तक वर्चुअल रैम को सपोर्ट कर सकता है।
  • आउट ऑफ द बॉक्स डिवाइस Android 16 के साथ OriginOS 6 पर चलता है।

Vivo V80 Lite 5G फोन में 6.83 इंच का 1.5K हाई ब्राइटनेस डिस्प्ले दिया गया है। फोन AMOLED पैनल से लैस किया गया है।

Photo Credit: Vivo

Vivo V80 Lite 5G को मलेशियाई मार्केट में कंपनी ने लॉन्च कर दिया है। इस फोन की काफी दिनों से चर्चा थी। आखिरकार इसे एक और ग्लोबल लॉन्च मिल गया है। फोन का सबसे बड़ा फीचर इसकी बैटरी है जो 10,000mAh कैपिसिटी की है। फोन में 1.5K हाई ब्राइटनेस डिस्प्ले पैनल दिया गया है। फोन Dimensity 7300e चिप से लैस है। इसमें डस्ट और वाटर रसिस्टेंट बॉडी मिलती है। साथ में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी कंपनी ने दिया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में विस्तार से। 

Vivo V80 Lite 5G Launch Price

Vivo V80 Lite 5G मलेशिया की मार्केट में लॉन्च किया गया है। फोन को कंपनी ने तीन वेरिएंट्स में पेश किया है जिसमें 6GB+128GB, 6GB+256GB, और 8GB+256GB स्टोरेज मॉडल शामिल हैं। फोन में वाइब्रेंट कलर्स उतारे गए हैं। यह चमकीले Afterglow Pink, Emrald Green, और Dawn ब्लैक कलर में पेश किया गया है। फोन की कीमत RM9,999.00 बताई गई है। यह मलेशिया में कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 

Advertisement

Vivo V80 Lite 5G को कपनी ने मलेशिया में तीन रंगों में लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Vivo

Vivo V80 Lite 5G Specifications

Vivo V80 Lite 5G फोन में 6.83 इंच का 1.5K हाई ब्राइटनेस डिस्प्ले दिया गया है। फोन AMOLED पैनल से लैस किया गया है जिसमें 2800 × 1260 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है। यह फोन Dimensity 7300e चिप से लैस होकर आता है। जिसके साथ में कंपनी ने 8GB तक रैम दी है और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। यह 16GB वर्चुअल रैम को भी सपोर्ट करता है। आउट ऑफ द बॉक्स डिवाइस Android 16 के साथ OriginOS 6 पर रन करता है। ब्लू लाइट के लिए फोन में TUV सर्टिफिकेशन भी दिया गया है। 

Advertisement

फोन में रियर में 50MP का Sony कैमरा मिलने वाला है। मेन कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ है। साथ में सेकेंडरी कैमरा है जो कि f/2.4 अपर्चर के साथ 2 MP का लेंस है। फोन में कंपनी ने LED फ्लैश भी दिया है। पोर्ट्रेट, नाइट, वीडियो, हाई रिजॉल्यूशन, पैनोरमा, अल्ट्रा HD डॉक्यूमेंट, स्लो-मो, टाइम-लैप्स, प्रो, फूड, स्नैपशॉट जैसे फीचर्स इसमें मिल जाते हैं। 

फ्रंट में सेल्फी के लिए 32MP का सेल्फी कैमरा है जो f/2.0 अपर्चर के साथ आता है। Vivo ने इस फोन में aspheric लेंस का इस्तेमाल किया है। Aspheric लेंस वे लेंस होते हैं जिनमें सरफेस कर्व पूरा गोलाकार न होकर किनारों से मध्य तक लम्बवत होता है। इससे लेंस एक पॉइंट पर ज्यादा लाइट दे पाता है और फोकस शार्प रहता है। इसमें डिस्टॉर्शन कम होता है। यानी वीवो इस फोन में बेहतरीन फोटोग्राफी कैमरा देने जा रही है। 

Vivo V80 Lite 5G का बड़ा हाइलाइट इसकी बैटरी है जो कि 10,000mAh की है। फोन के साथ कंपनी ने 44W फास्ट चार्जिंग का फीचर भी दिया है। यह रीवर्स वायर्ड चार्जिंग भी सपोर्ट करेगा। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में Wi-Fi 2.4 GHz/5 GHz, Bluetooth 5.4, USB 2.0, GPS, NFC जैसे फीचर्स मिल जाते हैं। कंपनी ने फोन को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए दो-दो IP रेटिंग दी हैं। फोन IP68 और IP69 रेटिंग से लैस होकर आता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। फोन के डाइमेंशन 163.90 × 76.50 × 8.59mm हैं और वजन 224 ग्राम बताया गया है। 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.83 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7300ई

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

10,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.