नए नोकिया स्मार्टफोन का इंतज़ार कई दिनों से हो रहा था। हालांकि, इस फोन के लिए मार्केट में राहें इतनी आसान नहीं हैं। इसकी भिड़ंत Redmi Note 5 Pro, Vivo V7 और Oppo F5 जैसे स्मार्टफोन से होगी।
वीवो के अपने लोकप्रिय स्मार्टफोन वीवो वी7+ और वीवो वाई53 की कीमत कर दी है। वीवो वी7+ की कीमत भारत में 2,000 रुपये कम हो गई है और अब इस फोन को इच्छुक ग्राहक 19,990 रुपये में खरीद सकेंगे।
24 मेगापिक्सल वाला वीवो वी7 स्मार्टफोन सेल्फी फोन के बाज़ार में लेटेस्ट एंट्री है। सिर्फ इतना ही नहीं, वीवो वी7 स्मार्टफोन में एक 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला एक बेज़ल लेस डिज़ाइन दिया गया है। फोन में एक दमदार बैटरी है और कीमत 20,000 रुपये से कम है।
वीवो ने सेल्फी के दीवानों के लिए एक और स्मार्टफोन वी7+ को लॉन्च किया है। यह हैंडसेट वीवो वी5 प्लस का अपग्रेड है। कंपनी ने वीवो वी7+ में क्या-कुछ खास दिया है? क्या इसे खरीदना फायदे का सौदा है? आइए जानते हैं...
वीवो ने पिछले हफ्ते ही भारत में अपना वीवो वी7+ स्मार्टफोन लॉन्च किया। ख़ासतौर पर सेल्फी के शौकीनों के लिए बनाए गए Vivo V7+ को अब भारतीय बाज़ार में उपलब्ध करा दिया गया है।