Vivo V7 आज भारत में होगा लॉन्च

चीनी स्मार्टफोन कंपनी भारत में सोमवार को अपना नया स्मार्टफोन वी7 लॉन्च करेगी। कंपनी अपने नए स्मार्टफोन वीवो वी7 के लिए नई दिल्ली में एक इवेंट का आयोजन कर रही है। यह इवेंट दोपबर 12.30 बजे शुरू होगा। बता दें कि वीवो वी7 को पिछले हफ्ते ही कंपनी ने इंडोनेशियाई बाज़ार में लॉन्च किया है।

Vivo V7 आज भारत में होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • वीवो वी7 को नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में सोमवार को लॉन्च किय जाएगा
  • वीवो वी7 पिछले हफ्ते इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया था
  • वीवो वी7 एक सेल्फी केंद्रित स्मार्टफोन है
विज्ञापन
चीनी स्मार्टफोन कंपनी भारत में सोमवार को अपना नया स्मार्टफोन वी7 लॉन्च करेगी। कंपनी अपने नए स्मार्टफोन वीवो वी7 के लिए नई दिल्ली में एक इवेंट का आयोजन कर रही है। यह इवेंट दोपबर 12.30 बजे शुरू होगा। बता दें कि वीवो वी7 को पिछले हफ्ते ही कंपनी ने इंडोनेशियाई बाज़ार में लॉन्च किया है।  वीवो वी7 भी भी एक सेल्फी केंद्रित स्मार्टफोन है और इसमें 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला फुलव्यू डिस्प्ले है, वीवो वी7+ की तरह। याद रहे कि Vivo V7+ को सितंबर महीने में लॉन्च किया गया था।

Vivo V7 को इंडोनेशिया में 3,799,000 इंडोनेशियाई रुपयाह में बेचा जाएगा। भारत में यह 18,300 रुपये के बराबर है। हम भारत में भी कीमत इसी के आसपास होने की उम्मीद कर सकते हैं। क्योंकि वीवो वी7+ ज़्यादा बेहतर स्पेसिफिकेशन वाला फोन है और 21,990 रुपये में बेचा जाता है। हैंडसेट को भारत में गोल्ड और मैट ब्लैक रंग में उपलब्ध कराया जा सकता है।

Vivo V7 के स्पेसिफिकेशन
डुअल सिम वीवो वी7 एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर आधारित फनटच ओएस 3.2 पर चलता है। स्मार्टफोन में 5.7 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसमें 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। इसके साथ मौजूद है 4 जीबी रैम। संभव है कि वीवो ने इस फोन में भी वी7+ की तरह स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया हो। इसकी पुष्टि सोमवार को होने वाले लॉन्च इवेंट में हो पाएगी।

Vivo V7 में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/2.0 है। इसके अलावा आपको 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलेगा जो मूनलाइट ग्लो सेल्फी लाइट से लैस है। इसका अपर्चर भी एफ/2.0 है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

वीवो वी7 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और एफएम रेडियो शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास और वर्चुअल जायरोस्कोप भी इस फोन का हिस्सा है। बैटरी 3000 एमएएच की है। हैंडसेट का डाइमेंशन 149.3x72.8x7.9 मिलीमीटर है और वज़न 139 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim and lightweight
  • Dedicated microSD slot
  • Good front camera
  • Good battery life
  • कमियां
  • No continuous AF for video
  • Low resolution display
  • Plastic body
  • UI feels dated
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450
फ्रंट कैमरा24-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.2
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »