Vivo V7 आने वाला है नए रंग में, 20 दिसंबर को होगा भारत में लॉन्च

वीवो ने पिछले महीने ही भारत में अपना नया सेल्फी केंद्रित स्मार्टफोन वीवो वी7 लॉन्च किया। Vivo V7 को भारत में 18,990 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है। कंपनी ने लॉन्च के समय वी7 को मैट ब्लैक और शैंपेन गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया था।

Vivo V7 आने वाला है नए रंग में, 20 दिसंबर को होगा भारत में लॉन्च
ख़ास बातें
  • वीवो वी7 का नया एनर्जेटिक ब्लू वेरिएंट भारत में 20 दिसंबर को लॉन्च होगा
  • इस फोन में एक 24 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है
  • स्मार्टफोन की कीमत भारत में 18,990 रुपये है
विज्ञापन
वीवो ने पिछले महीने ही भारत में अपना नया सेल्फी केंद्रित स्मार्टफोन वीवो वी7 लॉन्च किया। Vivo V7 को भारत में 18,990 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है। कंपनी ने लॉन्च के समय वी7 को मैट ब्लैक और शैंपेन गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया था। अब, कंपनी ने जानकारी दी है कि भारत में इस स्मार्टफोन का नया एनर्जेटिक ब्लू वेरिएंट लॉन्च किया जाएगा। उम्मीद है कि कंपनी वीवो वी7 के नए एनर्जेटिक ब्लू कलर वेरिएंट को भी मैट ब्लैक और शैंपेन गोल्ड जितनी ही कीमत पर पेश करेगी।


वीवो इंडिया ने शुक्रवार को अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर नए कलर वेरिएंट के बारे में खुलासा किया। कंपनी ने एक छोटा वीडियो टीज़र जारी किया जिसमें वीवो वी7 के नए वेरिएंट को 20 दिसंबर को लॉन्च करने की बात कही गई है। कंपनी ने टीज़र में हैशटैग #UnwrapTheBlue का इस्तेमाल किया है। इस वीडियो में नीले रंग के फीते से बंधे एक बॉक्स को अनरैप करते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि कंपनी इससे पहले वीवो वी7+ को भी एनर्जेटिक ब्लू कलर वेरिएंट में लॉन्च कर चुकी है।

वीवो वी7 की ख़ासियत है इसमें दिया गया 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला फुलव्यू डिस्प्ले। इसके अलावा स्मार्टफोन में 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
 

Vivo V7 के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वीवो वी7 एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर आधारित फनटच ओएस 3.2 पर चलता है। स्मार्टफोन में 5.7 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसमें 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। इसके साथ मौजूद है 4 जीबी रैम। संभव है कि वीवो ने इस फोन में भी वी7+ की तरह स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया हो। इसकी पुष्टि सोमवार को होने वाले लॉन्च इवेंट में हो पाएगी। Vivo V7 में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/2.0 है। इसके अलावा आपको 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलेगा जो मूनलाइट ग्लो सेल्फी लाइट से लैस है। इसका अपर्चर भी एफ/2.0 है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

वीवो वी7 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और एफएम रेडियो शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास और वर्चुअल जायरोस्कोप भी इस फोन का हिस्सा है। बैटरी 3000 एमएएच की है। हैंडसेट का डाइमेंशन 149.3x72.8x7.9 मिलीमीटर है और वज़न 139 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim and lightweight
  • Dedicated microSD slot
  • Good front camera
  • Good battery life
  • कमियां
  • No continuous AF for video
  • Low resolution display
  • Plastic body
  • UI feels dated
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450
फ्रंट कैमरा24-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.2
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo V7, Vivo v7 energetic blue india launch
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  2. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  4. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  5. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  6. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  9. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  10. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »