Vivo V7 नए अवतार में आया, इसमें है 24 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा

वीवो ने भारत में अपने सेल्फी केंद्रित स्मार्टफोन वीवो वी7 का नया कलर वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। वीवो वी7 का नया एनर्जेटिक ब्लू कलर वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

Vivo V7 नए अवतार में आया, इसमें है 24 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
विज्ञापन
वीवो ने भारत में अपने सेल्फी केंद्रित स्मार्टफोन वीवो वी7 का नया कलर वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। वीवो वी7 का नया एनर्जेटिक ब्लू कलर वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने लॉन्च के समय वी7 को मैट ब्लैक और शैंपेन गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया था। वीवो ने पिछले महीने ही भारत में अपना नया सेल्फी केंद्रित स्मार्टफोन वीवो वी7 लॉन्च किया। कंपनी ने पिछले हफ्ते एक टीज़र जारी कर नए वेरिएंट को लॉन्च किए जाने की जानकारी दी थी


ख़ास बात है कि कंपनी ने Vivo V7 के नए एनर्जेटिक ब्लू कलर वेरिएंट को मैट ब्लैक और शैंपेन गोल्ड कलर वेरिएंट की कीमत में ही पेश किया है। भारत में वी7 के नए कलर वेरिएंट को 18,990 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है। फ्लिपकार्ट से फोन लेने पर 18,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी है। कंपनी, एक साल के लिए स्क्रीन रीप्लेसमेंट ऑफर भी दे रही है। फोन पर नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी है। इसके अलावा एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड पर पांच प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है। बात करें अमेज़न इंडिया की तो यहां से फोन खरीदने पर 17,091 रुपये की छूट मिल रही है।

वीवो वी7 की ख़ासियत है इसमें दिया गया 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला फुलव्यू डिस्प्ले। इसके अलावा स्मार्टफोन में 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Vivo V7 के स्पेसिफिकेशन
डुअल सिम वीवो वी7 एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर आधारित फनटच ओएस 3.2 पर चलता है। स्मार्टफोन में 5.7 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसमें 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। इसके साथ मौजूद है 4 जीबी रैम। संभव है कि वीवो ने इस फोन में भी वी7+ की तरह स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया हो। इसकी पुष्टि सोमवार को होने वाले लॉन्च इवेंट में हो पाएगी। Vivo V7 में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/2.0 है। इसके अलावा आपको 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलेगा जो मूनलाइट ग्लो सेल्फी लाइट से लैस है। इसका अपर्चर भी एफ/2.0 है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

वीवो वी7 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और एफएम रेडियो शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास और वर्चुअल जायरोस्कोप भी इस फोन का हिस्सा है। बैटरी 3000 एमएएच की है। हैंडसेट का डाइमेंशन 149.3x72.8x7.9 मिलीमीटर है और वज़न 139 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim and lightweight
  • Dedicated microSD slot
  • Good front camera
  • Good battery life
  • कमियां
  • No continuous AF for video
  • Low resolution display
  • Plastic body
  • UI feels dated
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450
फ्रंट कैमरा24-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.2
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo V7, Vivo V7 energetic Blue colour variant
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lock Upp 2 Winner तो मिल गया, लेकिन गले में पहना Smart Collar क्या था? यहां जानें सब कुछ
  2. अब कैब ड्राइवरों की नौकरियां भी खतरे में? बिना ड्राइवर के दौड़ेंगी 1.2 लाख Uber टैक्सियां!
  3. Amazon Great Freedom Sale 2026: OnePlus 15 की बढ़ी हुई कीमत के बीच खरीदने का सही मौका!
  4. Hydrogen Train Technology के बारे में जानें : भारत की पहली ट्रेन जो हरियाणा से चली...
  5. Birth-Death Certificate बनवाने के बदल गए नियम! जानें कैसे होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
  6. Hyundai ने Creta Electric के लिए लॉन्च किया बायबैक प्रोग्राम
  7. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  9. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
  10. Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »