Vivo V7+ पर मिल रहा है 4500 रुपये का कैशबैक

पेटीएम मॉल पर दिवाली महा कैशबैक सेल चल रही है। इस सेल में कई मोबाइल कंपनियों के स्मार्टफोन पर आकर्षक ऑफर मिल रहे हैं। ख़ासतौर पर सेल्फी के लिए बनाए गए वीवो वी7+ स्मार्टफोन को खरीदने के इच्छुक ग्राहकों के लिए यह शानदार मौका है।

Vivo V7+ पर मिल रहा है 4500 रुपये का कैशबैक
ख़ास बातें
  • क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं
  • इसका रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का है
  • पेटीएम से फोन खरीदने पर 4,500 रुपये का कैशबैक मिल रहा है
विज्ञापन
पेटीएम मॉल पर दिवाली महा कैशबैक सेल चल रही है। इस सेल में कई मोबाइल कंपनियों के स्मार्टफोन पर आकर्षक ऑफर मिल रहे हैं। ख़ासतौर पर सेल्फी के लिए बनाए गए वीवो वी7+ स्मार्टफोन को खरीदने के इच्छुक ग्राहकों के लिए यह शानदार मौका है। पेटीएम सेल में वीवो वी7+ पर 4,500 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है। कैशबैक ऑफर का फायदा लेने के लिए यूज़र को Vivo V7+ पेटीएम से खरीदते समय MOB4500 का इस्तेमाल करना होगा। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट व डेबिट कार्ड के जरिए भुगतान करने पर अतिरिक्त 5 प्रतिशत कैशबैक भी मिलेगा। बता दें कि वीवो वी7+ स्मार्टफोन को पिछले महीने भारत में 21,990 रुपये में लॉन्च किया गया था।


हमने आपको पहले ही बताया कि यह एक सेल्फी केंद्रित स्मार्टफोन है। आपको 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा जो एफ/2.0 अपर्चर और सेल्फी सॉफ्ट लाइट से लैस है। इस हैंडसेट में 5.99 इंच का एचडी रिज़ॉल्यूशन वाला डिस्प्ले है।

Vivo V7+ के स्पेसिफिकेशन
डुअल सिम (नैनो सिम) वीवो वी7+ एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर आधारित फनटच ओएस 3.2 पर चलेगा। इसमें 5.99 इंच का एचडी (720x1440 पिक्सल) आईपीएस इनसेल डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्क्रीन 2.5डी कर्व्ड ग्लास वाला है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। स्मार्टफोन में क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। Vivo V7+ हैंडसेट 24 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ आएगा। यह एफ/2.0 अपर्चर वाला लेंस है और सेल्फी सॉफ्ट लाइट के साथ आता है। इसका रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। एफ/2.0 अपर्चर वाले इस लेंस के साथ डुअल एलईडी फ्लैश दिया गया है। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। इसमें 3225 एमएएच की बैटरी दी गई है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Large screen
  • Dedicated microSD slot
  • Good battery life
  • Decent performance
  • Capable front camera
  • कमियां
  • Only HD resolution
  • No fast charging
  • Plastic body
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450
फ्रंट कैमरा24-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3225 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo mobile, Vivo smartphone, Vivo v7
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. माचिस जितना छोटा, लेकिन 40W चार्जिंग स्पीड, करीब ₹1 हजार में लॉन्च हुआ Belkin का नया चार्जर
  2. Motorola Edge 70 Neo कल होगा भारत में लॉन्च, 144Hz डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी जैसे फीचर्स!
  3. Flipkart Black Friday Sale 2026: ₹2975 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  4. ₹3150 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला फोन! जानें ऑफर
  5. भारत में Apple के खिलाफ दायर हुआ मुकदमा, 1,500 करोड़ रुपये के हर्जाने की डिमांड
  6. Flipkart Black Friday Sale 2026: iPhone 17 खरीदें ₹14,800 तक सस्ता!
  7. ₹185 से शुरू होने वाले ये Airtel प्लान सस्ते में देते हैं कमाल के फायदे!
  8. iQOO 16R लॉन्च होगा 12GB रैम, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ! Geekbench पर हुआ लिस्ट
  9. ZTE का बजट टैबलेट nubia PAD SE हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ
  10. Samsung Galaxy Studio हेडफोन्स भारत में जल्द होंगे लॉन्च, BIS लिस्टिंग में दिखे, जानें खास बातें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »