वीवो वी5 प्लस भारत में 23 जनवरी को होगा लॉन्च

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 2 जनवरी 2017 13:02 IST
ख़ास बातें
  • वीवो वी5 के लॉन्च इवेंट में वीवो वी5 प्लस की झलक मिली थी
  • वीवो ने इस फोन को भी सेल्फी के दीवानों को ध्यान में रखकर बनाया है
  • अभी तक सिर्फ यही पता है कि यह डुअल फ्रंट कैमरे वाला फोन है
छुट्टियों का मौसम खत्म और आप नए-नए स्मार्टफोन लॉन्च को लेकर तैयार हो जाइए। वीवो इंडिया ने जानकारी दी है कि वह अपने वीवो वी5 प्लस स्मार्टफोन को भारत में 23 जनवरी को लॉन्च करेगी। कंपनी ने इसके लिए मीडिया को इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। याद रहे कि पिछले साल नवंबर महीने में आयोजित वीवो वी5 के लॉन्च इवेंट में वीवो वी5 प्लस की झलक मिली थी, यानी अब इसे आधिकारिक तौर पर 23 जनवरी को लॉन्च कर दिया जाएगा।

प्रेस रिलीज में वीवो इंडिया वीवो वी5 प्लस के बारे में लिखा है कि अब तक की सबसे बड़ी सेल्फी क्रांति के लिए तैयार रहिए। वीवो ने इस फोन को भी सेल्फी के दीवानों को ध्यान में रखकर बनाया है। अभी तक सिर्फ यही पता है कि यह डुअल फ्रंट कैमरे वाला फोन है। वहीं, नाम से भी इशारा मिलता है कि यह वीवो वी5 का अपग्रेडेड वेरिएंट होगा।
Advertisement

याद रहे कि वीवो वी5 की कीमत 17,980 रुपये है। वीवो वी5 की सबसे अहम ख़ासियत है अपर्चर एफ/2.0, 5पी लेंस और सोनी आईएमएक्स 376 सेंसर के साथ इसमें दिया गया 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा। सेल्फी कैमरा मूनलाइट फ्लैश और फेस ब्यूटी 6.0 फ़ीचर के साथ आता है। फोन में रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल है। यह एक यूनिबॉडी मेटल डिवाइस है जो घुमावदार किनारों के साथ आता है। इस फोन में 5.5 इंच एचडी डिस्प्ले है जिसके प्रोटेक्शन के लिए 2.5 डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास दिया गया है।

यह एक वाटर रेसिस्टेंस फोन है। दूसरे वीवो स्मार्टफोन की तरह ही इसमें हाई-फाई ऑडियोसपोर्ट दिया गया है। इस फोन में होम बटन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फिगंरप्रिंट सेसर के 0.2 सेकेंड में फोन को अनलॉक करने का दावा किया गया है।  वीवो वी5 में आई प्रोटेक्शन मोड है। स्मार्ट स्पिलिट 2.0 फ़ीचर से आप एक साथ दो ऐप चला पाएंगे यानी यह एक स्पिलिट स्क्रीन मोड है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo V5 Plus Launch
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.