वीवो वी5 प्लस की पहली झलक

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 23 जनवरी 2017 19:11 IST
ख़ास बातें
  • वीवो वी5 प्लस की कीमत 27,980 रुपये है
  • इस हैंडसेट की सबसे अहम खासियत फ्रंट कैमरा है
  • कंपनी ने सेल्फी के दीवानों के लिए डुअल कैमरा सेटअप दिया है
वीवो ने पिछले साल नवंबर महीने में अपने वी5 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। इस दौरान ही जानकारी मिली थी कि कंपनी ने वी5 प्लस मॉडल भी पेश किया है। हालांकि, इस दौरान कंपनी ने वी5 प्लस के बारे में बहुत कुछ नहीं बताया था। अब इसे आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च कर दिया गया है। वीवो वी5 प्लस की कीमत 27,980 रुपये है और यह 1 फरवरी से ऑफलाइन व ऑनलाइन मार्केट में उपलब्ध होगा।

वीवो के अन्य फोन की तरह इस हैंडसेट की भी सबसे अहम खासियत फ्रंट कैमरा है। इस बार कंपनी ने सेल्फी के दीवानों के लिए डुअल कैमरा सेटअप दिया है। आपको बता दें कि आधिकारिक लॉन्च से पहले हमने इस हैंडसेट के साथ थोड़ा वक्त बिताया था। आइए आपको बताते हैं कि हमें वीवो वी5 प्लस पहली झलक में कैसा लगा।
Advertisement
 

वीवो वी5 प्लस डिज़ाइन और डिस्प्ले
आप जैसे ही वीवो वी5 प्लस को अपने हाथों में लेंगे, आपको एहसास होगा कि यह आईफोन 7 के डिज़ाइन काफी प्रेरित है। हालांकि, यह बुरा नहीं है। कुल मिलाकर वीवो वी5 प्लस की बिल्ड क्वालिटी अच्छी है और यह प्रीमियम होने का एहसास देता है। पतले फ्रेम के कारण इसे एक हाथ से इस्तेमाल करने में भी दिक्कत नहीं होती। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 152.8x74.00x7.26 मिलीमीटर है और वज़न 158.6 ग्राम।
Advertisement

वीवो वी5 प्लस का प्राइमरी कैमरा रियर हिस्से पर बायीं तरफ टॉप में है। पावर और वॉल्यूम बटन दायीं तरफ मौज़ूद हैं। वीवो वी5 प्लस में होम बटन फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। हैंडसेट के साथ बिताए वक्त में हमने पाया कि सेंसर ने सही रिस्पॉन्स दिया और यह सटीक भी था। निचले हिस्से में स्पीकर ग्रिल मौज़ूद है। इसके साथ आपको माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक मिलेगा।
 

वीवो वी5 प्लस में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्मार्टफोन के साथ बिताए वक्त के बाद हम इसकी क्वालिटी को संतोषजनक कहेंगे।
Advertisement

वीवो वी5 प्लस कैमरा
वीवो वी5 प्लस की सबसे अहम खासियत डुअल फ्रंट कैमरे हैं। आपको 20 मेगापिक्सल के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा। 20 मेगापिक्सल के कैमरे में सोनी आईएमएक्स376 1/2.78 इंच सेंसर का इस्तेमाल हुआ है। इसका अपर्चर एफ/2.0 है। वहीं, 8 मेगापिक्सल का सेंसर डेप्थ ऑफ फील्ड इंफॉर्मेशन कैपचर करेगा।
Advertisement

कैमरे की इस जोड़ी की मदद से यूज़र बोकेह इफेक्ट वाली सेल्फी ले पाएंगे। इस तकनीक की झलक हमें आईफोन 7 प्लस में मिली थी। यूज़र शॉट लेने के बाद भी फोकस का एरिया बदल सकते हैं। हमने वीवो वी5 प्लस के कैमरा सेटअप को बेहद ही सक्षम पाया। हालांकि, फेस ब्यूटिफिकेशन और एचडीआर मोड फोटो की क्वालिटी में बहुत ज़्यादा सुधार नहीं करते हैं।
Advertisement

वीवो वी5 प्लस में रियर हिस्से पर 16 मगापिक्सल का कैमरा है। हमने इस कैमरे से ली गई तस्वीरों को ठीक-ठाक पाया, इनमें कुछ भी अनोखा नहीं था। ख़ासकर कम रोशनी वाली परिस्थिति में कैमरे की परफॉर्मेंस उतनी अच्छी नहीं थी। हालांकि, हमने इस हैंडसेट के साथ सीमित समय बिताया है। ऐसे में कैमरे की परफॉर्मेंस पर आखिरी फैसला रिव्यू के लिए सुरक्षित रखेंगे।
 

वीवो वी5 प्लस सॉफ्टवेयर
वीवो वी5 प्लस स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित फनटच ओएस 3.0 पर चलता है। इसमें 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम दिया गया है। हार्डवेयर डिज़ाइन की तरह आपको सॉफ्टवेयर में भी आईफोन की झलक मिलेगी। वी5 प्लस के साथ बिताए समय में हमें परफॉर्मेंस के साथ कोई शिकायत नहीं हुई।

वीवो वी5 प्लस की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। बैटरी 3055 एमएएच की है और यह क्विक चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस शामिल हैं। वीवो वी5 प्लस के स्पीकर से ऊंची आवाज़ आती है, लेकिन हम इसकी क्वालिटी से संतुष्ट नहीं हुए।

वीवो वी5 प्लस भारत में सिर्फ गोल्ड कलर में मिलेगा। इस प्राइस रेंज में हैंडसेट की भिड़ंत वनप्लस 3टी और मोटो ज़ेड प्ले से होगी। वैसे, वीवो वी5 प्लस में वनप्लस 3टी की तुलना में कमज़ोर प्रोसेसर है। और मोटो ज़ेड प्ले की तरह मॉड्स सपोर्ट भी नहीं है। ऐसे में कंपनी के लिए सिर्फ डुअल फ्रंट कैमरे के दम पर ग्राहकों को लुभाना आसान नहीं होगा। वैसे, हम आपको वीवो वी5 प्लस के रिव्यू का इंतज़ार करने का सुझाव देंगे।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build, popular design
  • Good set of cameras
  • All-day battery life
  • Sharp and vivid display
  • Bad
  • No expandable storage
  • Lacks Wi-Fi ac, NFC or Type-C USB
  • Feels overpriced
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3055 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  3. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  4. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  5. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  6. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  2. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  3. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  4. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  5. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  6. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  7. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  8. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  9. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  10. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.