• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo V40 सीरीज 5,500mAh बैटरी के साथ जल्द होगी भारत में लॉन्च! जानें स्पेसिफिकेशन्स

Vivo V40 सीरीज 5,500mAh बैटरी के साथ जल्द होगी भारत में लॉन्च! जानें स्पेसिफिकेशन्स

Vivo V40 सीरीज के 5,500mAh बैटरी के साथ आने की उम्मीद है और यह अगस्त में भारत में लॉन्च हो सकती है। इसे अपने सेगमेंट में "सबसे पतला फोन" माना जा रहा है।

Vivo V40 सीरीज 5,500mAh बैटरी के साथ जल्द होगी भारत में लॉन्च! जानें स्पेसिफिकेशन्स

Photo Credit: Vivo

Vivo V40 सीरीज के वेनिला मॉडल को पहले ही यूरोपीय मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है

ख़ास बातें
  • Vivo V40 सीरीज के 5,500mAh बैटरी के साथ आने की उम्मीद है
  • सीरीज अगस्त में भारत में लॉन्च हो सकती है
  • इसे अपने सेगमेंट में "सबसे पतला फोन" माना जा रहा है
विज्ञापन
Vivo V40 सीरीज जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकती है। इस स्मार्टफोन सीरीज के Vivo V30 सीरीज के सक्सेसर के रूप में आने की उम्मीद है जिसे इस साल मार्च में पेश किया गया था। अनुमान लगाया जा रहा है कि वीवो के अपकमिंग हैंडसेट लाइनअप में दो मॉडल शामिल होंगे - V40 और V40 Pro स्मार्टफोन। इनमें से वेनिला मॉडल पिछले महीने ही यूरोपीय मार्केट में लॉन्च हो चुका है। Vivo V40 Pro को कथित तौर पर हाल ही में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की वेबसाइट पर देखा गया था, जो भारत में इसके जल्द लॉन्च होने की ओर इशारा है।
 

भारत में Vivo V40 सीरीज का लॉन्च

91Mobiles की रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo V40 सीरीज के 5,500mAh बैटरी के साथ आने की उम्मीद है और यह अगस्त में भारत में लॉन्च हो सकती है। इसे अपने सेगमेंट में "सबसे पतला फोन" माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि दोनों मॉडलों को धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेट किया गया है। इसके अलावा, वीवो के अपकमिंग हैंडसेट में 3D कर्व्ड डिस्प्ले और इनफिनिटी आई कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है। इसमें मल्टीफोकल पोर्ट्रेट सपोर्ट के साथ Zeiss ऑप्टिक्स कैमरे शामिल हो सकते हैं।

रिपोर्ट आगे बताती है कि दोनों हैंडसेट में बेहतर स्टेबिलिटी के लिए कुशनिंग स्ट्रक्चर हो सकती है। उम्मीद है कि Vivo V40 में इसके यूरोपीय वर्जन के समान ही स्पेसिफिकेशन होंगे।
 

Vivo V40 के स्पेसिफिकेशन्स

Vivo V40 को ग्लोबल मार्केट में 6.78 इंच कर्व्ड AMOLED स्क्रीन के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें 2,800 x 1,260 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट मिलता है। यह Snapdragon 7 Gen 3 SoC पर काम करता है, जिसे Adreno 720 GPU, 12GB तक LPDDR4X रैम और 512GB तक UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन Android 14-बेस्ड FuntouchOS 14 के साथ आता है।

Vivo V40 Ziess ऑप्टिक्स से लैस एक डुअल रियर कैमरा यूनिट के साथ आता है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ 50-मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा शामिल है। रियर कैमरा सिस्टम ऑरा लाइट यूनिट के साथ आता है। सेल्फी के लिए फोन में फ्रंट फेसिंग 50 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।

Vivo V40 में 5,500mAh की बैटरी है जो 80W वायर्ड फ्लैशचार्ज को सपोर्ट करती है। इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP68-रेटेड बिल्ड मिलता है। इसका साइज 164.16 x 74.93 x 7.58 mm और वजन 190 ग्राम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

शौर्य तोमर Shaurya Tomer is a Sub Editor at Gadgets 360 with 2 years of experience across a diverse spectrum of topics. With a particular focus on smartphones, gadgets and the ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  2. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  3. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  4. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  5. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
  6. OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
  7. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  8. Xiaomi की ये मशीन 20 मिनट में साफ करेगी गंदे जूते, इस कीमत में हुई लॉन्च
  9. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »