Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन

Vivo V40 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। मेन सेंसर 50MP का वाइड लेंस है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 सितंबर 2026 06:03 IST
ख़ास बातें
  • लॉन्च प्राइस से यह 2500 रुपये सस्ते में मिल रहा है।
  • यहां पर एमआरपी से इसे 7,500 रुपये तक सस्ते में पा सकते हैं।
  • क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो फोन पर एक्स्ट्रा छूट।

Vivo V40 Pro में 6.78 इंच का AMOLED डिस्‍प्‍ले दिया गया

Photo Credit: Vivo

Vivo V40 Pro फोन कंपनी का बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन रहा है। फोन अब डिस्काउंटेड प्राइस पर लिस्ट हो गया है। Vivo V40 Pro को देश की पॉपुलर स्मार्टफोन कंपनी ने 2024 में लॉन्च किया था। लॉन्च के समय से ही यह फोन काफी पॉपुलर रहा है। Vivo V40 Pro में धांसू फीचर्स देखने को मिलते हैं। आमतौर पर फोन की कीमत 50 हजार रुपये के करीब रहती है लेकिन Vivo V40 Pro अब Flipkart सेल में र धांसू डिस्काउंट ऑफर के साथ लिस्ट हो गया है। फोन में 5500mAh बैटरी है। आइए विस्तार से Vivo V40 Pro बेस्ट डील के बारे में जानते हैं। 

Vivo V40 Pro Sale Price Discount Offer

Vivo V40 Pro को डिस्काउंटेड प्राइस में लिस्ट किया गया है। फोन का 8GB रैम, 256GB स्टोरेज वेरिएंट आमतौर पर MRP 54,999 रुपये में लिस्ट होता है। लेकिन Flipkart ने फोन को 9% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 49,885 रुपये रह जाती है। यानी 5000 रुपये का सीधा डिस्काउंट यहां MRP पर दिया जा रहा है। 

Advertisement

Vivo V40 Pro Sale Bank Offer

Vivo V40 Pro को अगर आप बैंक ऑफर लगाकर खरीदते हैं तो इससे भी भारी छूट मिल सकती है। अगर आप फोन को Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो फोन पर लगभग 2500 रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी। यानी आप यहां पर एमआरपी से इसे 7,500 रुपये तक सस्ते में पा सकते हैं। जबकि लॉन्च प्राइस से यह 2500 रुपये सस्ते में मिल रहा है। अधिक जानकारी के लिए Flipkart ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं। 

Vivo V40 Pro Specifications

Vivo V40 Pro में 6.78 इंच का AMOLED डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जो HDR10+ सपोर्ट के साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। डिस्‍प्‍ले में 4500 निट्स की पीक ब्राइटनैस मिलती है। इसमें मीडियाटेक का डाइमेंस‍िटी 9200+ प्रोसेसर लगाया गया है। उसके साथ 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी स्‍टोरेज है। Vivo V40 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। मेन सेंसर 50MP का वाइड लेंस है। एक 50MP का टेलिफोटो लेंस भी दिया गया है, जो कि 2x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है। तीसरा कैमरा 50MP का अल्‍ट्रा वाइड लेंस है।

Advertisement

Vivo V40 Pro में 5500 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 80W की वायर्ड चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 192 ग्राम फोन का वजन है। अंडर-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर फोन में दिया गया है। इसे आईपी68 रेटिंग‍ मिली है, जिसका मतलब है कि फोन पानी और धूल से होने वाले नुकसानों को झेल सकता है।
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vibrant AMOLED display with HDR support
  • Slick design with IP68 rating
  • Solid performance
  • Dependable battery life
  • Bad
  • Spammy notifications
  • Lacklustre ultrawide camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2800x1260 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.