Vivo V30e के स्पेसिफिकेशंस लीक, सोनी IMX882 OIS कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ देगा दस्तक

Vivo V30e में 6.78 इंच की AMOLED 3D कर्व्ड डिस्प्ले होगी, जिसका FHD+ रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 अप्रैल 2024 14:00 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V30e में 6.78 इंच की AMOLED 3D कर्व्ड डिस्प्ले होगी।
  • Vivo V30e में 5,500mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी।
  • Vivo V30e में 8GB तक वर्चुअल RAM और 256GB स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।

Vivo V30 में 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है।

Photo Credit: Vivo

Vivo अपनी Vivo V30 सीरीज में Vivo V30e लेकर आ रही है, जिसमें पहले से ही Vivo V30, V30 Pro और V30 Lite शामिल हैं। हाल ही में एक लीक में V30e के रिटेल बॉक्स का खुलासा होते हुए भारत में इसके जल्द आने का सुझाव मिला था। अब 91mobiles की एक नई रिपोर्ट में फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी दी गई है। यहां हम आपको Vivo V30e के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo V30e की कीमत


फिलहाल Vivo V30e की लॉन्च तारीख या कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं है। लीक से फोन के बारे में बहुत सारी जानकारी सामने आई हैं, अब ऐसा लग रहा है कि V30e इस महीने के आखिर तक या मई में लॉन्च हो सकता है।


Advertisement
Vivo V30e के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन


रिपोर्ट के अनुसार, Vivo V30e में 6.78 इंच की AMOLED 3D कर्व्ड डिस्प्ले होगी, जिसका FHD+ रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। Vivo V30e में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर होगा। V2339 मॉडल नंबर वाला फोन हाल ही में गीकबेंच के डाटाबेस में समान चिपसेट और 8GB RAM के साथ देखा गया था। इसके अलावा फोन में 8GB तक वर्चुअल RAM और 256GB बिल्ट-इन स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।

Vivo V30e में 5,500mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि यह फोन सबसे स्लिम फोन होगा, जिसमें 5,500mAh की बैटरी होगी। कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo V30e के रियर में OIS सपोर्ट के साथ सोनी IMX882 प्राइमरी कैमरा होगा। V30 सीरीज का डिवाइस होने के चलते V30e को ऑरा एलईडी फ्लैश से लैस बताया गया है। फोन के अन्य कैमरों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसके अलावा इसमें ब्राउन-रेड और ब्लू-ग्रीन जैसे कलर ऑप्शन भी आने की उम्मीद है।
Advertisement
 

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Thin and minimalist design
  • Good battery life with 80W fast charging
  • Vibrant curved-edge AMOLED display
  • Good overall primary camera performance
  • Bad
  • Noticeable camera shutter lag
  • Fingerprint reader is iffy
  • Plenty of pre-installed apps
  • No stereo speakers
  • Basic IP54 certification
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2800x1260 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹10239 में मिल रहा 6000mAh बैटरी, बड़ी डिस्प्ले वाला 5G मोबाइल, सेल में लिमिटेड ऑफर
  2. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
  3. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  4. ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  2. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  4. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  5. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  6. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  7. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  8. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  9. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  10. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.