• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo V30e स्‍मार्टफोन भारत में 2 मई को होगा लॉन्‍च, मिलेंगे ये तगड़े फीचर्स

Vivo V30e स्‍मार्टफोन भारत में 2 मई को होगा लॉन्‍च, मिलेंगे ये तगड़े फीचर्स

Vivo V30e : यह एक IP64 रेटेड डिवाइस होगी। फोन की मोटाई सिर्फ 7.69mm है।

Vivo V30e स्‍मार्टफोन भारत में 2 मई को होगा लॉन्‍च, मिलेंगे ये तगड़े फीचर्स

सेल्फी के लिए इस फोन में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • Vivo V30e स्‍मार्टफोन भारत में होगा 2 मई को लॉन्‍च
  • 5500 एमएएच की बैटरी दी जाएगी इसमें
  • नए वीवो फोन में 50 एमपी का कैमरा दिया जा सकता है
विज्ञापन
वीवो (Vivo) का नया स्‍मार्टफोन Vivo V30e लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। पहले खबर आई कि फोन जल्‍द भारत में लॉन्‍च होने जा रहा है। कंपनी ने एक ऑफ‍िशियल टीजर भी दिखाया। अब Vivo V30e की लॉन्‍च डेट का खुलासा किया गया है। एक इनवाइट भेजकर वीवो ने बताया है कि Vivo V30e को भारत में 2 मई को पेश किया जाएगा। यानी अब से महज 2 हफ्तों बाद यह फोन भारतीय मार्केट में आ जाएगा। इनवाइट के साथ ब्रैंड ने नए वीवो फोन की झलक भी दिखाई है, जिससे इसके खूबसूरत डिजाइन का पता चलता है। 

लॉन्च से पहले फोन के स्पेसिफिकेशंस भी सामने आ गए हैं। टिप्स्टर सुधांशु अम्भोरे का दावा है कि फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा। इसमें FHD+ रिजॉल्यूशन बताया गया है, साथ में 120Hz रिफ्रेश रेट है। 

यह एक IP64 रेटेड डिवाइस होगा। फोन की मोटाई सिर्फ 7.69mm होगी। यह कर्व्ड एजेज के साथ लॉन्‍च किया जाएगा। Vivo V30e में रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा बताया गया है जो कि Sony IMX882 सेंसर कहा गया है। इसके साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 50 मेगापिक्सल कैमरा मौजूद है। 

Vivo V30e 5G में 5500mAh की बैटरी होगी, जिसके साथ में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। फोन में Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट दिया जाएगा। दावा है कि यह Android 14 ओएस पर बेस्‍ड FunTouch OS 14 पर रन करेगा। फोन को 8GB+128GB और 8GB+256GB रैम, स्‍टोरेज ऑप्‍शन में लाया जा सकता है। इसकी कीमत 30 हजार रुपये से कम हो सकती है। 

वहीं, इनवाइट के साथ जो इमेज वीवो ने शेयर की है उसमें फोन में राउंड कैमरा मॉड्यूल दिखाई देता है। उसमें दो कैमरा नजर आते हैं और रिंग LED फ्लैशलाइट भी है। यह फोन Silk Blue और Velvet Red कलर्स में आने वाला है। 
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  9. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  10. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »