Vivo V29e स्मार्टफोन 64 मेगापिक्सल कैमरा, 8GB RAM के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Vivo V29e में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल आई AF सेल्फी कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 अगस्त 2023 13:29 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V29e में 6.78 इंच की 3D कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo V29e में OIS सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल का नाइट पोट्रेट कैमरा है।
  • Vivo V29e में 5000mAh की बैटरी दी गई है।

Vivo V29e में 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने आज अपनी V-सीरीज लाइनअप में Vivo V29e को शामिल किया है। ग्लास बैक रियर के साथ Vivo 29e हाथ में आसानी से ग्रिप बनाने वाले डिजाइन से लैस है। यह सेगमेंट का सबसे स्लिम फोन बताया जा रहा है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 3D कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल आई AF सेल्फी कैमरा और 64 मेगापिक्सल OIS नाइट पोर्ट्रेट कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको वीवो वी29ई के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo V29e की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Vivo V29e के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये है। ग्राहक आज से वीवो के इस स्मार्टफोन को प्री-बुक कर सकते हैं। वहीं यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए 7 सितंबर, 2023 से ई-कॉमर्स साइट Flipkart, वीवो इंडिया ई-स्टोर और अन्य रिटेल पार्टनर के तहत उपलब्ध होगा। कलर ऑप्शन के मामले में Vivo V29e को Artistic Red और Artistic Blue में खरीदा जा सकता है।

Flipkart और  वीवो ई-स्टोर से प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को HDFC और SBI कार्ड से भुगतान करने पर 2,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट और 2,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। मेनलाइन स्टोर्स पर ग्राहक ICICI, SBI, HDB फाइनेंशियल सर्विसेज और One कार्ड का इस्तेमाल करके प्री-बुकिंग पर 10% तक कैशबैक और 2,500 रुपये तक के अतिरिक्त अपग्रेड बोनस का लाभ उठा सकते हैं।


Advertisement
Vivo V29e के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Vivo V29e में 6.78 इंच की 3D कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 300 निट्स तक है। Vivo V29e में OIS सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल का नाइट पोट्रेट कैमरा और 8 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल आई AF सेल्फी कैमरा दिया गया है। वीवो के इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 44W फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट करती है। प्रोसेसर की बात करें तो यह ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर से लैस है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड FunTouch OS 13 पर काम करता है। V29e की मोटाई 7.5mm और वजन 180.5 ग्राम है।  

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  3. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  4. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  2. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  3. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  4. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  6. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  7. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  8. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  10. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.