Vivo V29e में मिलेगा 50MP सेल्फी कैमरा! 28 अगस्त को लॉन्च से पहले जानें सबकुछ

Vivo की ओर से Vivo V29e लॉन्च भारत में 28 अगस्त के लिए निर्धारित है।

Vivo V29e में मिलेगा 50MP सेल्फी कैमरा! 28 अगस्त को लॉन्च से पहले जानें सबकुछ

Vivo की ओर से Vivo V29e लॉन्च भारत में 28 अगस्त के लिए निर्धारित है।

ख़ास बातें
  • फोन के रियर में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मौजूद हो सकता है।
  • यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेश के साथ आ सकता है।
  • डिवाइस का आकर्षक फीचर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Vivo V29e कंपनी की ओर से अगला स्मार्टफोन है जो यह भारत में 28 अगस्त को लॉन्च करने जा रही है। वीवो के इस फोन के स्पेसिफिकेशंस अभी कंपनी ने जाहिर नहीं किए हैं लेकिन लॉन्च से पहले ये ऑनलाइन लीक हो गए हैं। बताया जा रहा है कि फोन में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिलने वाला है। यानि कि फ्रंट कैमरा पर कंपनी ने ज्यादा फोकस किया है। इसके अलावा इसमें और क्या क्या खास फीचर आ सकते हैं, एक नजर अपडेट पर डाल लेते हैं। 

Vivo की ओर से Vivo V29e लॉन्च भारत में 28 अगस्त के लिए निर्धारित है। फोन में कंपनी 50MP का कैमरा देने जा रही है और यह सेल्फी फोकस्ड डिवाइस होगा। इसके लॉन्च से पहले इसके मेन स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। द टेक आउटलुक के अनुसार, Vivo V29e को दो कलर, और दो स्टोरेज ऑप्शंस में पेश किया जाएगा। पब्लिकेशन ने यहां पर फोन के प्राइसिंग डिटेल्स भी शेयर किए हैं। जिसके मुताबिक Vivo V29e 8GB RAM + 128GB वेरिएंट 26,999 रुपये में आ सकता है। जबकि 8GB RAM + 256GB वेरिएंट 28,999 रुपये में लॉन्च हो सकता है। फोन को आर्कटिक रेड और आर्कटिक ब्लू में पेश किया जा सकता है। 
 

Vivo V29e specifications (expected)

रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo V29e में 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें FHD+ रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। डिवाइस में 1300 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देखने को मिल सकती है। इसमें Snapdragon 695 चिपसेट दिया जा सकता है। कहा गया है कि यह 8 जीबी तक वर्चुअल रैम को भी सपोर्ट कर सकता है। 

वीवो वी29 ई की बैटरी कैपिसिटी 5000mAh बताई गई है। इसमें 44W फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है। फोन के रियर में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मौजूद हो सकता है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेश के साथ आ सकता है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस भी देखने को मिल सकता है। डिवाइस का आकर्षक फीचर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा बताया जा रहा है जिसमें ऑटो आईफोकस की खूबी मिल सकती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  6. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  8. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  9. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  10. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »