Vivo V29 5G भारत में 12GB रैम, 4600mAh बैटरी के साथ जल्द होगा लॉन्च!

Vivo V29 5G भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है।

Vivo V29 5G भारत में 12GB रैम, 4600mAh बैटरी के साथ जल्द होगा लॉन्च!

Photo Credit: Vivo

Vivo V29e में 6.78 इंच की 3D कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है

ख़ास बातें
  • फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आ सकता है।
  • फोन में 4,600mAh बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग के साथ दी जा सकती है।
  • फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
Vivo ने भारत में हाल ही में Vivo V29e स्मार्टफोन मार्केट में उतारा है। फोन Snapdragon 695 के साथ 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा कैरी करता है। अब कंपनी Vivo V29 सीरीज में 5G फोन भी ग्लोबल लेवल पर लॉन्च कर सकती है। फोन को भारत समेत 39 देशों में लॉन्च करने की खबर सामने आ रही है। Vivo V29 5G में 6.78 इंच का बड़ा डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ मिल सकता है। आइए जानते हैं इस फोन के बारे में अभी तक मिले लेटेस्ट अपडेट। 

Vivo V29 5G भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है। भारत समेत कंपनी इसे दुनिया के अन्य देशों में भी लॉन्च कर सकती है। टिप्स्टर पारस गुगलानी ने इसके बारे में खुलासा किया है। पोस्ट शेयर करते हुए टिप्स्टर ने लिखा है कि वीवो यह 5जी फोन ग्लोबल लेवल पर जल्द पेश कर सकती है। Vivo V29 5G चेक रिपब्लिक में पहले ही उपलब्ध है। इस फोन के साथ Vivo V29 Pro के भी लॉन्च होने की अफवाहें हैं जिसे BIS सर्टिफिकेशन प्राप्त है। 
 

Vivo V29 5G specifications

Vivo V29 5G फोन में 6.78 इंच का एमोलेड डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। यह 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ आ सकता है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। यह 1.07 बिलियन कलर्स सपोर्ट के साथ आ सकता है। Qualcomm Snapdragon 778G SoC से लैस यह फोन 12 जीबी रैम और 256 स्टोरेज कैरी कर सकता है। फोन में 4,600mAh बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग के साथ दी जा सकती है। इसमें Android 13 आधारित FunTouch OS 13 देखने को मिल सकता है। 

कैमरा की बात करें तो फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आ सकता है। मेन कैमरा के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर LED फ्लैश के साथ आ सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा कैरी कर सकता है जैसा कि Vivo V29e में भी दिया गया है। 
 

Vivo V29e price, specifications

Vivo V29e के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये है। Vivo V29e में 6.78 इंच की 3D कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 300 निट्स तक है। Vivo V29e में OIS सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल का नाइट पोट्रेट कैमरा और 8 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल आई AF सेल्फी कैमरा दिया गया है। 

वीवो के इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 44W फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट करती है। प्रोसेसर की बात करें तो यह ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर से लैस है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड FunTouch OS 13 पर काम करता है। V29e की मोटाई 7.5mm और वजन 180.5 ग्राम है।  
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पासवर्ड भूले गए? घबराएं नहीं, Google लाई 'सेल्फी वीडियो' फीचर, पासवर्ड भूलने पर भी चुटकी में होगा लॉगिन, जानें कैसे
  2. Nubia के AI-बेस्ड स्मार्टफोन में हो सकती है 7,100mAh की बैटरी
  3. Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra जल्द हो सकते हैं लॉन्च, सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर हुई लिस्टिंग
  4. Infosys में होगी 20,000 नए ग्रेजुएट्स की हायरिंग
  5. Poco X8 के लॉन्च की तैयारी, NBTC और IMDA पर लिस्टिंग
  6. OnePlus N6x जल्द होगा भारत में लॉन्च, टेक्सचर्ड रियर पैनल
  7. अपने स्नैक्स के लिए मशहूर Haldiram's का भारत के पहले स्पेसटेक यूनिकॉर्न से निकला रिश्ता, जानें कैसे
  8. Kia Syros EV भारत में लॉन्च: 526KM रेंज के साथ Nexon EV और Creta Electric को देगी टक्कर!
  9. 50 OTT प्लेटफॉर्म्स पर भारत सरकार का एक्शन, अश्लील कंटेंट के चलते बैन
  10. Redmi 17C 5G आया BIS और NBTC वेबसाइट पर नजर, जल्द होगा सकता है लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »