Vivo V27e Launch: 12GB RAM, 64 मेगापिक्सल कैमरा जैसे फीचर्स

कीमत की बात की जाए तो Vivo V27e के 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,299 RM (लगभग 23,905 रुपये) है।

Vivo V27e Launch: 12GB RAM, 64 मेगापिक्सल कैमरा जैसे फीचर्स

Photo Credit: Vivo

Vivo V27e में 6.62 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Vivo ने मलेशिया में Vivo V27e स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है।
  • Vivo V27e में 6.62 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है
  • Vivo V27e के 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,299 RM है।
विज्ञापन
Vivo ने अभी भारतीय बाजार में V27 सीरीज के स्मार्टफोन V27 और V27 Pro लॉन्च किए हैं। हालांकि, इस सीरीज के साथ V27e मॉडल पेश होने की उम्मीद थी, लेकिन लॉन्च लाइवस्ट्रीम के दौरान इसे नहीं पेश किया गया था। अब इस मॉडल को मलेशिया में रिलीज किया गया है। यहां हम आपको इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस बारे में विस्तार से  बता रहे हैं।
 

Vivo V27e की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Vivo V27e के 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,299 RM (लगभग 23,905 रुपये) है। उपलब्धता की बात करें तो यह फोन वीवो की ऑफिशियल साइट पर वर्तमान में मलेशिया में ऑर्डर के लिए फ्री गिफ्ट्स के साथ भी उपलब्ध है। कलर ऑप्शन के लिए यह फोन लैवेंडर पर्पल, ग्लोरी ब्लैक और लाइवली ग्रीन में आता है।
 

Vivo V27e के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Vivo V27e में 6.62 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसमें फुल एचडी + रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक हेलियो G99 SoC दिया गया है। स्टोरेज की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 12GB तक रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज दी गई है।  V27e में 4,600mAh की बैटरी दी गई है जो कि 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन Android 13 OS पर बेस्ड FuntouchOS 13 पर काम करता है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके के रियर में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। अन्य फीचर्स के तौर पर हाइब्रिड ड्यूल सिम ट्रे, IP54 डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंट और स्टीरियो स्पीकर दिया गया है। डिजाइन की बात की जाए तो चीनी Vivo ने इस मिड रेंज स्मार्टफोन के डिजाइन पर काफी जोर दिया है। इसमें एक रियल पैनल पर यूनिक डिजाइन है। रियर में ऑरा लाइट है, जिसमें एलईडी लाइटिंग भी है। 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.62 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Android 13
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  3. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  9. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  10. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »