12GBRAM और 4500mAh बैटरी के साथ Vivo V25 5G होगा 15 सितंबर को लॉन्च,जानें खास बातें

Vivo V25 5G के बेस मॉडल की शुरुआती कीमत 30,000 रुपये हो सकती है। स्टोरेज की बात करें तो यह भारत में 8GB + 128GB और 12GB + 256GB दो कॉन्फिगरेशन जैसे दो कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगा।

12GBRAM और 4500mAh बैटरी के साथ Vivo V25 5G होगा 15 सितंबर को लॉन्च,जानें खास बातें

Photo Credit: Vivo

Vivo V25 में 4,500mAh की बैटरी मिलेगी।

ख़ास बातें
  • Vivo V25 5G के बेस मॉडल की शुरुआती कीमत 30,000 रुपये हो सकती है।
  • Vivo V25 5G में 4,500mAh की बैटरी मिलेगी।
  • Vivo V25 5G में Dimensity 900 चिपसेट मिलेगा।
विज्ञापन
टेक कंपनी Vivo ने हाल ही में Vivo V25 सीरीज को पेश कर दिया है। वीवो की इस नई लाइनअप में दो स्मार्टफोन Vivo V25 Pro और Vivo V25 5G शामिल हैं। प्रो मॉडल भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध था जबकि Vivo V25 सिर्फ थाईलैंड तक की सीमित था। अब कंपनी ने कंफर्म किया है कि Vivo V25 5G भारत में 15 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Vivo ने ट्विटर के जरिए Vivo V25 5G की लॉन्च तारीख का भारत में खुलासा किया है। यह स्मार्टफोन भारत में 15 सितंबर को पेश किया जाएगा। इसके अलावा फोन की बिक्री Flipkart के जरिए उपलब्ध होगी। हाल ही में Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव की गई है, जिसमें स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया गया है। यह पता चलता है कि फोन दो कलर्स ऑप्शन ब्लैक और ब्लू में लॉन्च होगा। इसके अलावा इसमें Vivo V25 Pro की तरह कलर बदलने वाली टेक्नोलॉजी के साथ फ्लोराइट एजी ग्लास मिलेगा।
Vivo के इस स्मार्टफोन एक 50 मेगापिक्सल आई ऑटो-फोकस सेल्फी कैमरा मिलेगा जो कि सेंटर पंच होल में दिया गया है। फोन में एक बोकेह फ्लेयर पोर्ट्रेट मोड दिया जाएगा, जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि यह नेचुरल और सपने जैसा बोकेह प्रदान करता है। आपको बता दें कि यह फोन पहले ही थाईलैंड में लॉन्च किया जा चुका है तो ऐसे में हमें पता है कि इसमें Dimensity 900 चिपसेट मिलेगा। स्टोरेज के लिए इसमें 12GB तक RAM और 256GB स्टोरेज मिलेगी। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह Android 12 ओएस पर बेस्ड फनटच ओएस 12 स्किन के साथ आएगा। बैटरी के लिए Vivo V25 5G में 4,500mAh की बैटरी मिलेगी जो कि 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
 

कीमत और स्टोरेज ऑप्शन


कीमत की बात की जाए तो Vivo V25 5G के बेस मॉडल की शुरुआती कीमत 30,000 रुपये हो सकती है। स्टोरेज की बात करें तो यह भारत में 8GB + 128GB और 12GB + 256GB दो कॉन्फिगरेशन जैसे दो कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगा।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 900
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4,500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2404 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo V25, Vivo V25 Price, Vivo V25 Specifications
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »