50MP कैमरा और 44W फ्लैश चार्ज के साथ Vivo V23e 5G फोन लॉन्च, जानें कीमत...

Vivo V23e 5G स्मार्टफोन की थाईलैंड में THB 12,999 (लगभग 29,200 रुपये) है, जो कि फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। कंपनी ने इस फोन को सनशाइन कोस्ट और मूनलाइट शैडो कलर ऑप्शन में पेश किए हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 24 नवंबर 2021 10:30 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V23e 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है
  • वीवो वी23ई 5जी की सेल 1 दिसंबर से शुरू होगी
  • फोन की बैटरी 4,050mAh की है
Vivo V23e 5G स्मार्टफोन को थाईलैंड में लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन Vivo Y76 5G के मलेशिया में लॉन्च होने के कुछ घंटों बाद ही लॉन्च कर दिया गया है। V सीरीज़ का यह नया फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम व 4 जीबी वर्चुअल रैम मौजूद है। फोन में 44 वॉट फ्लैश चार्ज सपोर्ट मिलता है। यह फोन एंड्रॉयड 11 आधारित FunTouch OS 12 पर काम करता है। वीवो वी23ई 5जी फोन दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जिसकी सेल 1 दिसंबर से शुरू होगी।
 

Vivo V23e 5G price, sale

Vivo V23e 5G स्मार्टफोन की थाईलैंड में THB 12,999 (लगभग 29,200 रुपये) है, जो कि फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। कंपनी ने इस फोन को सनशाइन कोस्ट और मूनलाइट शैडो कलर ऑप्शन में पेश किए हैं। फोन की प्री-बुकिंग लाइव कर दी गई है, जिसकी सेल 1 दिसंबर से शुरू होगी।
 

Vivo V23e 5G specifications

वीवो वी23ई स्मार्टफोन FunTouch OS 12 पर चलता है। फोन में 6.44 इंच का full-HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम मौजूद है। फोन की स्टोरेज 128 जीबी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा एफ/1.8 अपर्चर के साथ मौजूद है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा सेटअप में मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 44 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

फोन की बैटरी 4,050mAh की है, जिसके साथ 44वॉट फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी विकल्पो के लिए फोन में डुअल वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.1, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। फोन का वज़न 172 ग्राम है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 810

फ्रंट कैमरा

44-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹7 हजार से कम में 200 इंच स्क्रीन पर देखें सिनेमा! XElectron ने भारत में लॉन्च किया नया प्रोजेक्टर
#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  2. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  3. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  4. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  5. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  6. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  7. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  8. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.