64MP बैक व 44MP सेल्फी कैमरा के साथ Vivo V21 5G लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Vivo V21 5G की कीमत भारत में 29,990 रुपये से शुरू होती है, जो कि फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमच 32,990 रुपये है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2021 14:51 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V21 5G में मौजूद है 6.44-इंच फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले
  • फोन की सेल 6 मई से शुरू होगी
  • वीवो वी21 5जी में मौजूद है MediaTek Dimensity 800U प्रोसेसर
Vivo V21 5G स्मार्टफोन को भारत में गुरुवार को लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइज़ेशन (OIS) के साथ 44 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा और मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर से लैस है। नया वीवो फोन Vivo V20 का सक्सेसर है, जो कि भारत में पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन इस प्राइस सेगमेंट में अन्य मॉडल्स की तुलना में कुछ बदलावों के साथ आया है। वीवो वी21 5जी फोन डुअल एलईडी सेल्फी फ्लैश के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में प्रीलोडेड फीचर जैसे AI Extreme Night, Spotlight Selfie और Eye Autofocus Selfie आदि शामिल हैं।
 

Vivo V21 5G price in India, launch offers

Vivo V21 5G की कीमत भारत में 29,990 रुपये से शुरू होती है, जो कि फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमच 32,990 रुपये है। इस फोन में आर्कटिक व्हाइट, डस्क ब्लू और सनसेट डैज़ल कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे और फोन की प्री-बुकिंग आज 29 अप्रैल गुरुवार से ही शुरू हो रही है। जबकि सेल 6 मई से शुरू की जाएगी। यह फोन खरीद के लिए Flipkart और Vivo India की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा, इसके अलावा ऑफलाइन स्टोर्स व रिटेल चैन जैसे Reliance Digital, Croma, Vijay Sales, Poorvika, Sangeetha Mobiles और Big C आदि से भी इसे खरीदा जा सकेगा।

लॉन्च ऑफर्स की बात करें, तो वीवो वी21 5जी फोन खरीदने वाले ग्राहकों को HDFC बैंक पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा, वहीं इसमें अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर और 12 महीनों तक की नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प भी शामिल है। यह ऑफर ऑनलाइन खरीद पर उपलब्ध होंगे। ऑफलाइन माध्यम से खरीदने वाले ग्राहकों को HDFC Bank और Kotak Mahindra Bank के जरिए 10 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा, इसके अलावा इसमें Bajaj Finserv, और Home Credit व TVS Credit के जरिए ज़ीरो डाउन पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। साथ ही ग्राहकों को वीवो अपग्रेड ऑफर भी मिलेगा, जिसके तहत उन्हें 1,500 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 800 रुपये का लॉयल्टी बोनस प्राप्त होगा।

Vivo V21 5G फोन को पिछले हफ्ते मलेशिया में लॉन्च किया गया था, जिसके साथ Vivo V21 और Vivo V21e फोन शामिल थे।
Advertisement
 

Vivo V21 5G specifications

डुअल-सिम (नैनो) फोन Android 11 के साथ Funtouch OS 11.1 की स्किन पर चलता हैं। इसमें 6.44-इंच full-HD+ (1,080x2,404 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका एस्पेक्ट रेश्यो 20:9 और रिफ्रेश रेट 90Hz है। दोनों ही फोन में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 800U SoC है और 8जीबी की रैम है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इनमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसका f/1.79 अपर्चर लेंस है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का दूसरा सेंसर है जिसका f/2.2 वाइड एंगल लेंस है। जबकि तीसरे कैमरे के तौर पर 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है।

फ्रंट साइड में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए Vivo V21 5G में 44 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसमें f/2.0 लेंस है। सेल्फी कैमरा में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) भी है और इसके साथ ड्यूल एलईडी फ्लैश है जो कि टॉप बेजल पर रखा गया है। इतना ही नहीं, इसमें एक प्री लोडेड फीचर भी है जिसे Dual Selfie Spotlight कहा गया है। यह LED flash के साथ ही स्क्रीन की सॉफ्टलाइट को भी इस्तेमाल करता है जिससे अंधेरे में ज्यादा रोशनी के साथ तस्वीरें खींची जा सकें।
Advertisement

The Vivo V21 5G फोन 128 जीबी की ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आते हैं। मैमोरी को डेडीकेटेड माइक्रो एसडीकार्ड की मदद से बढाया भी जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए Vivo V21 5G में 5G, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth v5.1, GPS/ A-GPS, और एक USB Type-C port दिया गया है।

सेंसर्स की बात करें तो Vivo V21 5G में एक्सेलेरोमीटर, एंबिएंट लाइट, गायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और एक प्रॉक्सिमीटर सेंसर मौजूद  है। इनमें इन-डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। Vivo V21 5G में 4,000mAh की बैटरी है जो कि 33W FlashCharge फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। आकार और भार में फोन 159.68x73.90x7.29mm और 176 ग्राम के साथ आता है।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 800U

फ्रंट कैमरा

44-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2404 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 800U

फ्रंट कैमरा

44-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2404 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

44-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  2. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  3. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  2. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  3. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  4. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  5. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  6. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  7. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  8. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  9. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  10. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.