Vivo V20 सीरीज़ भारत में अक्टूबर में हो सकती है लॉन्च, रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन्स लीक

एक रिपोर्ट का दावा है कि Vivo V20 सीरीज़ भारत में अक्टूबर में दशहरा से पहले लॉन्च की जा सकती है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 9 सितंबर 2020 12:42 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V20 सीरीज़ में लॉन्च हो सकते हैं तीन स्मार्टफोन
  • सीरीज़ में Vivo V20, Vivo V20 Pro और Vivo V20 SE शामिल होने की खबर
  • रेंडर्स और मुख्य स्पेसिफिकेशन भी किए गए हैं लीक

Vivo V20 सीरीज़ में तीन फोन शामिल होने की उम्मीद है

Vivo V20 सीरीज़ भारत में एक ऑनलाइन रिपोर्ट के अनुसार अक्टूबर में लॉन्च होने वाली है। लाइनअप में तीन मॉडल - Vivo V20, Vivo V20 SE और Vivo V20 Pro शामिल होने की उम्मीद है। रिपोर्ट में वीवो वी20 एसई के कई मुख्य स्पेसिफिकेशन भी दिए गए हैं। वीवो वी20 के रेंडर्स को अलग से लीक किया गया है, जिससे 44-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे की संभावना के साथ-साथ फोन के डिज़ाइन की जानकारी भी मिली है।

91Mobiles की एक रिपोर्ट के अनुसार, वीवो वी20 सीरीज़ भारत में अक्टूबर में दशहरा से पहले लॉन्च की जा सकती है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि Vivo V20 सीरीज़ में Vivo X50 Pro के समान ही आयताकार कैमरा लेआउट हो सकता है। यह देखा जाना बाकी है कि एक्स50 प्रो का गिम्बल सिस्टम वीवो वी20 सीरीज़ में दिया जाएगा या नहीं।
Advertisement

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि Vivo V20 SE, सीरीज़ का एंट्री-लेवल फोन होगा और एंड्रॉयड 10 पर चलेगा। इसके साथ ही यह भी पता चला है कि फोन 33 वॉ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। फोन में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर होने की सूचना है, जिसे 8 जीबी रैम के साथ जोड़ा जाएगा।

एक अलग रिपोर्ट में, MySmartPrice ने Vivo V20 के कई कथित रेंडर साझा किए हैं। फोन में एक पिल-शेप होल-पंच कटआउट के अंदर डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। पीछे की तरफ, वीवो V20 को एक आयताकार कैमरा सेटअप के साथ देखा गया है जो टॉप बायें कोने पर सेट है। कैमरा मॉड्यूल के अंदर तीन सेंसर हैं, जिन्हें Vivo X50 Pro के समान तरीके से सेट किया गया है। स्मार्टफोन दो ग्रेडिएंट विकल्प- ग्रे और ब्लू में लीक हुआ है। रिपोर्ट में एक प्रोमो पोस्टर का एक छोटा सा हिस्सा भी है, जो बताता है कि वीवो वी20 में 44-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है। वीवो वी20 के अन्य स्पेसिफिकेशन्स फिलहाल ज्ञात नहीं हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  2. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
  2. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  3. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  4. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  5. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  6. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  7. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  8. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  9. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  10. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.