Vivo V20 SE लॉन्च हुआ भारत में, यह है कीमत

Vivo V20 SE को 20,990 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह दाम 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल का है। फोन एक्वामरीन ग्रीन और ग्रैविटी ब्लैक रंग में मिलेगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 2 नवंबर 2020 13:09 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V20 SE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है
  • Vivo ने वीवो वी20 एसई में 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी है
  • 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है वीवो वी20 एसई में
Vivo V20 SE को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह Vivo V20 सीरीज़ का नया हैंडसेट है। इससे पहले वीवो वी20 को लॉन्च किया गया था। दूसरी तरफ, महीने के अंत तक Vivo V20 Pro को भी पेश किए जाने की उम्मीद है। वीवो वी20 एसई में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और इसमें दिए गए नॉच में एक मात्र सेल्फी कैमरा मौज़ूद है। फोन का एक मात्र रैम और स्टोरेज वेरिएंट है। गौरतलब है कि वीवो वी20 एसई को सबसे पहले मलेशिया में लॉन्च किया गया था। अब यह भारतीय मार्केट में उपलब्ध कराया गया है।
 

Vivo V20 SE price in India, availability

वीवो वी20 एसई को 20,990 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह दाम 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल का है। फोन एक्वामरीन ग्रीन और ग्रैविटी ब्लैक रंग में मिलेगा। फोन की सेल 3 नवंबर से शुरू होगी। यह वीवो इंडिया की ई-स्टोर और अन्य नामी ई-कॉमर्स साइट पर उपलब्ध होगा।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि Vivo V20 SE को मलेशियाई मार्केट में MYR 1,199 (करीब 21,400 रुपये) में लॉन्च किया गया था।
 

Vivo V20 SE specifications

डुअल-सिम (नैनो) वीवो वी20 एसई फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित Funtouch OS 11 पर चलता है। इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। वहीं, फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम के साथ लैस है।
Advertisement

Vivo V20 SE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें f/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ f/2.2 अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और बोकेह इफेक्ट के लिए इसमें f/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग की बात करें, तो इस फोन के फ्रंट पैनल पर f/2.0 लेंस के साथ 32 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

Vivo ने वीवो वी20 एसई में 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। वहीं, इसमें मौजूद सेंसर की बात करें, तो इस फोन में आपको एक्सेलेरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर, मैग्नेटोमीटर और प्रोक्सिमिटी सेंसर मौजूद है। इसके अलावा, फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन की बैटरी 4,100 एमएएच की है, जिसमें 33 वॉट फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। 161.00x74.08x7.83mm के इस फोन का भार 171 ग्राम है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp AMOLED display
  • Bundled fast charger
  • Good selfie camera
  • Bad
  • Weak processor for the price
  • Average low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  2. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
  2. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  3. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  4. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  5. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  6. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  7. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  8. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  9. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  10. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.