Vivo V20 SE लॉन्च होगा 24 सितंबर को, ये हो सकते हैं स्पेसिफिकेशन

Vivo Malaysia ने अपनी वेबसाइट पर Vivo V20 SE के कुछ फीचर्स सार्वजनिक किए हैं। इसके साथ 24 सितंबर लॉन्च तारीख का भी ज़िक्र है।

Vivo V20 SE लॉन्च होगा 24 सितंबर को, ये हो सकते हैं स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • Vivo V20 SE को NBTC, TKDN और SDPPI सर्टिफिकेशन मिल चुका है
  • Vivo V20 का एक साइनबोर्ड सामने आया है
  • वेबसाइट पर Vivo V20 SE के कुछ फीचर्स सार्वजनिक
विज्ञापन
Vivo V20 SE को 24 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। Vivo का यह नया फोन Vivo V20 सीरीज़ का हिस्सा होगा। इस सीरीज़ में कथित तौर पर Vivo V20, Vivo V20 Pro और Vivo V20 SE हैंडसेट होंगे। वीवो मलेशिया ने पहले ही वीवो वी20 के एसई वेरिएंट का टीज़र फेसबुक पेज पर ज़ारी किया था। लेकिन इस दौरान लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया गया था। अब वीवो मलेशिया ने अपनी वेबसाइट पर काउंटडाउन शुरू कर दिया है। इससे पता चला है कि वीवो वी20 एसई हैंडसेट 24 सितंबर को लॉन्च होगा। इसके अलावा वीवो वी20 और वीवो वी20 एसई का साइनबोर्ड इंटरनेट पर सार्वजनिक हुआ है। जिससे हमें इन दोनों फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन के बारे में पता चलता है।

Vivo Malaysia ने अपनी वेबसाइट पर Vivo V20 SE के कुछ फीचर्स सार्वजनिक किए हैं। इसके साथ 24 सितंबर लॉन्च तारीख का भी ज़िक्र है। फोन में अल्ट्रा स्लीक डिज़ाइन, सुपर नाइट मोड और फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी होगी। इसके अलावा कंपनी की वेबसाइट पर Vivo V20 SE के बारे में कोई और जानकारी नहीं उपलब्ध है।

इसके अलावा Vivo V20 का एक साइनबोर्ड सामने आया है जिसमें फोन के स्पेसिफिकेशन का ज़िक्र है। प्लेफुलड्रॉयड के मुताबिक, साइनबोर्ड में वीवो वी20 और वीवो वी20 एसई का ज़िक्र है। इसमें फोन में वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ पतले बेज़ल हैं। दावा है कि फोन में 44 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। प्रतीत होता है कि यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा और इसमें 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि यह फोन वीवो वी20 है या वीवो वी20 एसई।

Vivo V20 SE को NBTC, TKDN और SDPPI सर्टिफिकेशन मिल चुका है। अब तक लीक हुई जानकारियों के मुताबिक, वीवो वी20 एसई में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और एंड्रॉयड 10 होगा।

वीवो वी20 सीरीज़ की बात करें तो हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस सीरीज़ में तीन फोन होंगे- Vivo V20, Vivo V20 SE और Vivo V20 Pro। इस सीरीज़ से अक्टूबर में पर्दा उठेगा। फिलहाल, वीवो वी20 या वीवो वी20 प्रो के बारे में कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo V20, Vivo V20 SE
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A27 5G की भारत में सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए ₹3 हजार का डिस्काउंट!
  2. iQOO Z11 Lite का टीजर जारी, जल्द होगा भारत में लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Vivo X300e में मिल सकता है 6.59 इंच डिस्प्ले, 3C पर हुई लिस्टिंग
  4. मोबाइल ऐप से बंद हुए बैटरी रिक्शा, अब Google और Apple को हटानी होंगी ऐसी ऐप्स
  5. ई-रिक्शा के बाद अब ATM हो रहे हैं बंद? मोबाइल ऐप से कंट्रोल करने का वीडियो वायरल
  6. Nothing Phone 4b Launched in India: 6,000mAh बैटरी, Glyph डिजाइन और 256GB तक स्टोरेज के साथ आया फोन
  7. महंगी होने के बाद भी नहीं रुकी MG की इस EV की डिमांड, 75,000 यूनिट्स बिक गईं!
  8. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 7s Gen 4 हो सकता है चिपसेट
  9. Samsung Galaxy A08, Galaxy F08 और Galaxy M08 आए BIS डेटाबेस पर नजर, जल्द होंगे भारत में लॉन्च
  10. ₹75 हजार से कम में 150Km रेंज! भारत में लॉन्च हुए Komaki MG Pro V और Pro+ इलेक्ट्रिक स्कूटर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »