Vivo V20 Pro स्मार्टफोन पांच कैमरों के साथ लॉन्च, Vivo V20 से भी उठा पर्दा

Vivo V20 Pro की कीमत THB 14,999 (करीब 35,300 रुपये) है। फोन मूनलाइट सोनाटा, मिडनाइट जेज़ और सनसेट मेलोडी शेड्स रंग में मिलेगा। दूसरी तरफ, Vivo V20 की कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 21 सितंबर 2020 18:41 IST
ख़ास बातें
  • वीवो वी0 प्रो एंड्रॉयड 10 पर आधारित Funtouch OS 11 पर चलता है
  • Vivo V20 Pro तीन रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है
  • Vivo V20 के सारे स्पेसिफिकेशन अभी नहीं हुए सार्वजनिक
Vivo V20 Pro और Vivo V20 को थाइलैंड में लॉन्च कर दिया गया है। Vivo की V-सीरीज़ के दोनों ही फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और स्लीक डिज़ाइन के साथ आते हैं। पिछले हिस्से पर एजी मैट ग्लास प्रोटेक्शन दी गई है। यह बहुत हद तक Vivo X50 के बैकपैनल जैसा है। वीवो वी20 प्रो में डुअल सेल्फी कैमरा दिया गया है और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर से लैस है। दूसरी तरफ, वीवो वी20 में एक मात्र सेल्फी कैमरा है और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर से लैस है। वीवो वी20 प्रो में 5जी सपोर्ट है।
 

Vivo V20 Pro, Vivo V20 price

वीवो वी20 प्रो की कीमत THB 14,999 (करीब 35,300 रुपये) है। फोन मूनलाइट सोनाटा, मिडनाइट जेज़ और सनसेट मेलोडी शेड्स रंग में मिलेगा। दूसरी तरफ, Vivo V20 की कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है। यह फोन मिडनाइट जेज़ और सनसेट मेलोडी रंग में मिलेगा।
Advertisement
 

Vivo V20 Pro specifications

वीवो वी0 प्रो एंड्रॉयड 10 पर आधारित Funtouch OS 11 पर चलता है। इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और एचडीआर 10 सपोर्ट के साथ। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम दिए गए हैं। Vivo V20 Pro तीन रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। पिछले हिस्से पर 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है। फ्रंट पैनल पर डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप भी है। यहां पर 44 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है।

Vivo V20 Pro का सेल्फी कैमरा डुअल व्यू वीडियो, स्लो मो सेल्फी वीडियो, स्टेडीफेस सेल्फी वीडियो और मल्टी स्टाइल पोर्ट्रेट जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है। दूसरी तरफ, रियर कैमरा सेटअप में सुपर नाइट मोड, ट्राइपॉड नाइट मोड, मोशन ऑटोफोकस, आईफेसबॉडी ऑटोफोकस, ऑब्जेक्ट ऑटोफोकस और डबल एक्सपोज़र के लिए सपोर्ट है।
Advertisement

Vivo ने वीवो वी20 प्रो में 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Vivo V20 specifications
Advertisement
वीवो वी20 भी Funtouch OS 11 पर चलता है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर है। स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फ्रंट पैनल पर 44 मेगापिक्सल का एक मात्र सेंसर है। स्मार्टफोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है जो 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Vivo V20 के सभी स्पेसिफिकेशन बाद में सार्वजनिक किए जाएंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim, attractive design
  • Powerful SoC, 5G capable
  • Good battery life
  • Bright and vivid display
  • Good selfie camera
  • Bad
  • Low-light video could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

44-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim body
  • Android 11 preloaded
  • Good selfie camera
  • Bad
  • Mediocre low-light video performance
  • Average processor for the price
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

44-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  2. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  3. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  4. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  5. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  6. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.