Vivo V17 Pro की कीमत में कटौती, जानें नया दाम

Vivo V17 Pro Price Cut: वीवो वी17 प्रो कीमत हुई कम, नए कीमत के साथ Amazon, Flipkart, वीवो ई-शॉप और Paytm Mall पर लिस्ट है Vivo का डुअल पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2019 15:17 IST
ख़ास बातें
  • 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है वीवो वी17 प्रो में
  • Vivo V17 Pro में है 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  • Amazon, Flipkart पर नई कीमत के साथ लिस्ट है Vivo V17 Pro

Vivo V17 Pro Price Cut: वीवो वी17 प्रो की कीमत हुई कम

Vivo V17 Pro Price Cut: वीवो वी17 प्रो खरीदने की चाहत रखने वाले ग्राहकों के लिए काम की खबर है। Vivo ने गैजेट्स 360 को कंफर्म किया है कि Vivo V17 Pro की कीमत में कटौती कर दी गई है। याद करा दें कि वीवो वी17 प्रो को पिछले महीने भारत में लॉन्च किया गया था, Vivo ब्रांड का यह हैंडसेट डुअल पॉप-अप सेल्फी कैमरा से लैस है। इसके अलावा वीवो वी17 प्रो के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे दिए गए हैं। Vivo V15 Pro का अपग्रेड वर्जन है वीवो वी17 प्रो। आइए अब आपको Vivo V17 Pro की भारत में नई कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी देते हैं।
 

Vivo V17 Pro Price in India

पिछले महीने वीवो वी17 प्रो को 29,990 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। यह दाम 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट का है। लेकिन अब कीमत में कटौती के बाद Vivo V17 Pro का यह मॉडल 27,990 रुपये में बेचा जाएगा। इसका मतलब वीवो वी17 प्रो की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती हुई है।
Advertisement

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि वीवो वी17 प्रो नई कीमत के साथ Amazon, Flipkart, वीवो ई-शॉप, Paytm Mall और टाटा क्लिक पर लिस्ट कर दिया गया है। फोन मिडनाइट ओसियन और ग्लेसियर आइस रंग में मिलता है। Vivo इंडिया ने गैजेट्स 360 को कीमत में कटौती की पुष्टि की है। मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि वीवो वी17 प्रो नई कीमत के साथ ऑफलाइन स्टोर पर भी मिलेगा।
 

Vivo V17 Pro specifications, फीचर्स

डुअल-सिम वीवो वी17 प्रो में फनटच ओएस 9.1 पर आधारित एंड्रॉयड 9 पाई है। इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2400 पिक्सल) अल्ट्रा फुलव्यू सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 91.65 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ। फोन के टॉप पर मौज़ूद 2D कर्व्ड ग्लास पर शॉट सेनसेशन अप ग्लास की प्रोटेक्शन है। वहीं, पिछले हिस्से पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन है।
Advertisement

वीवो वी17 प्रो में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। फोन चार रियर कैमरों के साथ आता है। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX582 सेंसर है और इसका अपर्चर है एफ/ 1.8। 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस भी है, एफ/ 2.5 अपर्चर के साथ। पिछले हिस्से पर 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा भी है और एक 2 मेगापिक्सल का बोकेह कैमरा।

फ्रंट पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप है, पॉप-अप सेल्फी कैमरा मॉड्यूल के साथ। हैंडसेट में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेल्फी कैमरा है, एफ/ 2.0 अपर्चर के साथ। जुगलबंदी के लिए 8 मेगापिक्सल का सुपर वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा सुपर नाइट सेल्फी फीचर के साथ आता है। हैंडसेट इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।
Advertisement

Vivo V17 Pro के कनेक्टिविटी फफीचर में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, डुअल-बैंड वाई-फाई, जीपीएस, ग्लोनास और बाइदू शामिल हैं। फोन 4,100 एमएए
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sturdy construction
  • Vibrant display
  • Versatile selfie cameras
  • Good battery life
  • Bad
  • Sub-par low-light video quality
  • Relatively old processor
  • Priced a bit too high
  • Funtouch OS isn’t fun to use
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.