Vivo V17 लॉन्च, चार रियर कैमरे हैं इसमें

Vivo V17 में 6.38 इंच का फुल-एचडी+ (2340×1080 पिक्सल) सुपर एमोलेड फुलव्यू डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5.9 है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम है।

Vivo V17 लॉन्च, चार रियर कैमरे हैं इसमें
ख़ास बातें
  • वीवो वी17 में डायमंड आकार वाला क्वाड रियर कैमरा सेटअप है
  • वीवो वी17 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है
  • स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम हैं Vivo V17 में
विज्ञापन
Vivo S1 Pro को बीते हफ्ते फिलिपिंस में लॉन्च किया गया था। चर्चा है कि इस फोन को भारत में लाया जाएगा। चीनी कंपनी वीवो ने इस फोन को रूसी मार्केट में नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है, लेकिन अलग नाम से। Vivo ने रूस में वीवो एस1 प्रो को Vivo V17 के नाम से उतारा है। दोनों ही स्मार्टफोन के हार्डवेयर और स्पेसिफिकेशन एक समान हैं, लेकिन लेटेस्ट फोन कंपनी की वी सीरीज़ का हिस्सा है। रूस में लॉन्च किया गया वीवो वी17 ड्यूड्रॉप नॉच और डायमंड कैमरा मॉड्यूल के साथ आता है।
 

Vivo V17 price

रूसी मार्केट में वीवो वी17 को 22,990 रूबल (करीब 25,900 रुपये) में बेचा जाएगा। इस फोन के सिर्फ एक वेरिएंट को उपलब्ध कराया गया है जो 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है। रूसी मार्केट में Vivo अपने वीवो वी17 स्मार्टफोन को क्लाउडी ब्लू और ब्लू फॉग रंग में उपलब्ध कराया है।
 

Vivo V17 specifications

वीवो वी17 में 6.38 इंच का फुल-एचडी+ (2340×1080 पिक्सल) सुपर एमोलेड फुलव्यू डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5.9 है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो वीवो वी17 में डायमंड आकार वाला क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर दिया गया है और 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं, एक डेप्थ सेंसिंग और एक मैक्रो फोटोग्राफी के लिए। एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मिलेगा।

वीवो वी17 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। Vivo V17 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटचओएस 9.2 पर चलता है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Vivid display
  • Good battery life
  • Decent low-light camera performance
  • कमियां
  • Below average low-light video
  • Preinstalled bloatware, spammy notifications
  • High price
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo V17, Vivo S1 Pro
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
  2. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
  3. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  4. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
  5. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
  7. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  8. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  9. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  10. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »