Vivo V15 भारत में लॉन्च, हीलियो पी70 प्रोसेसर और तीन रियर कैमरों से है लैस

Vivo V15 India Launch: Vivo V15 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है, जानें कीमत के बारे में।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 मार्च 2019 15:31 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V15 में है 6.53 इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन
  • फ्रोज़न ब्लैक, ग्लैमर रेड और रॉयल ब्लू रंग में मिलेगा Vivo V15
  • 25 मार्च से शुरू होंगे Vivo V15 के लिए प्री-ऑर्डर

Vivo V15 India Launch: वीवो वी15 भारत में लॉन्च, हीलियो पी70 प्रोसेसर और तीन रियर कैमरों से है लैस

Vivo V15 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है और कंपनी ने बताया कि अगले सप्ताह से वीवो वी15 के लिए प्री-ऑर्डर कर सकेंगे। याद करा दें कि इस माह के शुरुआत में Vivo V15 हैंडसेट को थाइलैंड और मलेशिया की मार्केट में उतारा गया था। Vivo V15 कंपनी के मौजूदा Vivo V15 Pro से कई मायनों में अलग है। आइए अब आपको Vivo V15 की भारत में कीमत, लॉन्च ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।
 

Vivo V15 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर्स

भारतीय बाजार में वीवो वी15 की कीमत 23,990 रुपये है। इस दाम में 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। ग्राहक Vivo V15 को फ्रोज़न ब्लैक, ग्लैमर रेड और रॉयल ब्लू रंग में उतारा गया था। Vivo के अनुसार, Vivo V15 अगले सप्ताह यानी 25 मार्च से प्री-ऑर्डर और 1 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। वीवो वी15 को Vivo इंडिया के ई-स्टोर, Amazon, फ्लिपकार्ट (Flipkart), पेटीएम मॉल और टाटा क्लिक और ऑफलाइन स्टोर पर बेचा जाएगा।
 

अब बात Vivo V15 के साथ मिलने वाले लॉन्च ऑफर्स की। वीवो वी15 के साथ ग्राहकों को वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेस्मेंट, 15 महीने तक की बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा, एक्सचेंज करने पर अतिरिक्त 2,000 रुपये तक का डिस्काउंट, रिलायंस जियो (Reliance Jio) की तरफ से 10,000 रुपये के बेनिफिट (3.3 टीबी तक डेटा और जियो वीवो क्रिकेट ऑफर) मिलेंगे। इसके अलावा अलग-अलग बैंक के ऑफर्स हैं जैसे कि एसबीआई क्रेडिट/डेबिट कार्ड पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा।
 

Vivo V15 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाले Vivo V15 फोन में 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) इनसेल फुलव्यू डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लॉस 5 का इस्तेमाल हुआ है। इसके अलावा वीवो वी15 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए हैंडसेट में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। Vivo V15 में 6 जीबी रैम और 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है।
Advertisement

अब बात कैमरा सेटअप की। Vivo V15 के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे हैं, 12 मेगापिक्सल (डुअल-पिक्सल) प्राइमरी सेंसर है, जिसका अपर्चर एफ/1.78 है, 8 मेगापिक्सल का सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है और तीसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर एफ/2.4 है। Vivo V15 में 32 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा है, जिसका अपर्चर एफ/2.0 है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है और फोन के पिछले हिस्से में ग्रेडिएंट बैक पैनल मिलेगा।

एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। सिक्योरिटी के लिए फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए 4 जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, माइक्रो-यूएसबी (ओटीजी के साथ), जीपीएस/ए-जीपीएस और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक है। Vivo V15 की लंबाई-चौड़ाई 161.97x75.93x8.54 मिलीमीटर और वज़न 189.5 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive design
  • Long battery life
  • Good selfie camera
  • Bad
  • Micro-USB port
  • No Widevine L1 DRM for HD video streaming
  • No 4K video recording or stabilisation
  • Sub-par low-light photography
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी70

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  4. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  3. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  8. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  9. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  10. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.