Flipkart और Vivo Carnival सेल में इन वीवो स्मार्टफोन पर मिलेगा डिस्काउंट

Flipkart Big Shopping Days 2019 सेल से पहले Vivo ने अपने स्मार्टफोन पर कई ऑफर्स और डिस्काउंट की घोषणा कर दी है। फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज़ सेल में वीवो स्मार्टफोन पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में जानें।

Flipkart और Vivo Carnival सेल में इन वीवो स्मार्टफोन पर मिलेगा डिस्काउंट

Flipkart और Vivo Carnival सेल में इन वीवो स्मार्टफोन पर मिलेगा डिस्काउंट

विज्ञापन
Flipkart Big Shopping Days 2019 सेल से पहले Vivo ने अपने स्मार्टफोन पर कई ऑफर्स और डिस्काउंट की घोषणा कर दी है। वीवो 3 दिसंबर से 5 दिसंबर तक Amazon पर Vivo Carnival Sale का भी आयोजन करने वाली है। फ्लिपकार्ट पर डिस्काउंट के साथ लिस्ट किए जाने वाले वीवो स्मार्टफोन में Vivo Z1 Pro, Vivo Z1x, Vivo S1 और Vivo V15 Pro शामिल होंगे। वहीं, अमेज़न पर Vivo U10, Vivo S1, और Vivo V15 Pro स्मार्टफोन को डिस्काउंट और ऑफर्स के साथ लिस्ट किया जाएगा।

Flipkart और Amazon पर यह ऑफर्स 5 दिसंबर तक ही मिलेंगे। सबसे पहले फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज़ सेल में मिलने वाले डिस्काउंट की बात करतें हैं तो वीवो वी15 प्रो के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 19,990 रुपये में लिस्ट किया जाएगा, इसका मतलब प्रभावी रूप से 4,000 रुपये की कटौती की जाएगी। वीवो वी15 प्रो के साथ ग्राहकों की सहूलियत के लिए 3,6,9 और 12 महीने की बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा उपलब्ध होगी।

वीवो ज़ेड1 प्रो का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 12,990 रुपये तो वहीं 6 जीबी रैम+ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 13,990 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट किया जाएगा। इसका मतलब सेल के दौरान 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। ग्राहकों की सहूलियत के लिए फ्लिपकार्ट पर 3 और 6 महीने की बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा मिलेगी।

वीवो ज़ेड1एक्स के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,990 रुपये और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 16,990 रुपये में लिस्ट किया जाएगा। इसका मतलब दोनों ही वेरिएंट पर 1,000 रुपये की छूट मिलेगी। साथ ही 3 और 6 महीने की बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा मिलेगी। 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,990 रुपये है लेकिन प्रीपेड ऑर्डर पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा।

वीवो एस1 के दोनों ही वेरिएंट की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की जाएगी। ग्राहकों की सहूलियत के लिए 3 और 6 महीने के अलावा 9 महीने की बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा होगी। Vivo S1 के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 15,990 रुपये और 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 17,990 रुपये में लिस्ट किया जाएगा। याद करा दें कि फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज़ सेल 1 दिसंबर ( 30 नवंबर यानी आज रात 8 बजे से प्लस मेंबर्स के लिए) से शुरू होगी और 5 दिसंबर तक चलेगी।

अब बात Amazon पर शुरू होने वाली Vivo Carnival Sale की। अमेज़न पर वीवो कार्निवल सेल में वीवो यू10 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,490 रुपये, 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,990 रुपये में लिस्ट किया जाएगा। 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की जाएगी तो वहीं 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में केवल 500 रुपये की कटौती की जाएगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »