50MP कैमरा वाला Vivo S15 सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट, Vivo T1 Pro 5G भी होगा लॉन्च!

Vivo S15 सीरीज के दूसरे स्मार्टफोन Vivo S15 Pro के कुछ स्पेसिफिकेशन भी बताए हैं। प्रोसेसर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8100 SoC प्रोसेसर आ सकता है।

50MP कैमरा वाला Vivo S15 सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट, Vivo T1 Pro 5G भी होगा लॉन्च!

Vivo T1 भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा चुका है।

ख़ास बातें
  • Vivo S15 Pro के स्पेसिफिकेशन भी एक टिपस्टर द्वारा लीक किए गए हैं।
  • Vivo S15 कथित तौर पर सर्टिफिकेट वेबसाइट पर नजर पर आया है।
  • Vivo T1 Pro 5G भी गीकबेंच पर देखा गया है, जिसमें Qualcomm SoC हो सकता है।
विज्ञापन
Vivo S15 जल्द ही लॉन्च होने वाला है, हालांकि अभी तक इस फोन को लेकर कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है। मगर Vivo S15 कथित तौर पर चीन की 3C वेबसाइट और गीकबेंच (Geekbench) समेत कई सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर नजर आया है। इन दोनों सर्टिफिकेशन ने स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी है। इसके अलावा Vivo S15 Pro के स्पेसिफिकेशन भी एक टिपस्टर द्वारा लीक किए गए हैं। यह स्मार्टफोन भी Vivo S15 सीरीज से भी संबंधित हैं। इस बीच वीवो का एक और स्मार्टफोन Vivo T1 Pro 5G भी गीकबेंच पर देखा गया है, जिसमें Qualcomm SoC हो सकता है। Vivo ने पहले Qualcomm Snapdragon 695 5G चिपसेट के साथ Vivo T1 5G लॉन्च किया है।
 

कैसा होगा प्रोसेसर


Vivo S15 के बारे में दो सर्टिफिकेशन वेबसाइट 3सी और गीकबेंच द्वारा जानकारी मिली है। दोनों लिस्टिंग में मॉडल नंबर V2199A वाला स्मार्टफोन नजर आया है जो कि Vivo S15 से संबंधित बताया जा रहा है। वहीं 3C सर्टिफिकेशन से साफ होता है कि स्मार्टफोन 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। वहीं गीकबेंच लिस्टिंग में Qualcomm SoC होने का अनुमान है जो कि 12GB RAM के साथ कंबाइंड हो सकता है।

इसके अलावा Weibo पर टिपस्टर Digital Chat Station द्वारा स्मार्टफोन के कई स्पेसिफिकेशन को भी शेयर किया गया है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो टिपस्टर के मुताबिक, स्मार्टफोन में 6.62 इंच की OLED डिस्प्ले आ सकती है। प्रोसेसर के लिए Snapdragon 870 SoC आ सकता है। स्टोरेज के लिए 12GB RAM मिल सकती है। बैटरी बैकअप के लिए 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4700mAh की बैटरी मिल सकती है। 

इसके अलावा टिपस्टर ने Vivo S15 सीरीज के दूसरे स्मार्टफोन Vivo S15 Pro के कुछ स्पेसिफिकेशन भी बताए हैं। प्रोसेसर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8100 SoC प्रोसेसर आ सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल सकता है।

Vivo T सीरीज स्मार्टफोन के बारे में जानकारी गीकबेंच पर कथित लिस्टिंग से मिलती है। मॉडल नंबर V2151 वाले फोन के बारे में बताया जाता है कि यह Vivo T1 Pro 5G से संबंधित हो सकता है। गीकबेंच लिस्टिंग से साफ होता है कि इस स्मार्टफोन में Qualcomm SoC चिपसेट मिल सकता है। स्टोरेज की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 8GB RAM मिल सकती है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड कस्टम वीवो स्किन पर काम कर सकता है। यह स्मार्टफोन कथित तौर पर इंडोनेशियाई TKDN वेबसाइट पर नजर आया था।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo S15, Vivo V15, Vivo T1 Pro 5G
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  2. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  3. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  4. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  6. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  7. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  8. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  9. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  10. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
लेटेस्ट टेक ख़बरें »