Vivo V15 Pro आज होगा भारत में लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Vivo V15 Pro India Launch: हैंडसेट निर्माता कंपनी Vivo आज भारत में अपने नए स्मार्टफोन Vivo V15 Pro को लॉन्च करेगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 20 फरवरी 2019 10:15 IST
ख़ास बातें
  • तीन रियर कैमरे होंगे Vivo V15 Pro में
  • वीवो वी15 प्रो के पिछले हिस्से में होगा 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर
  • इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा Vivo V15 Pro

Vivo V15 Pro India Launch: आज उठेगा वीवो वी15 प्रो से पर्दा, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

हैंडसेट निर्माता कंपनी Vivo आज भारत में अपने नए स्मार्टफोन Vivo V15 Pro को लॉन्च करेगी। लॉन्च इवेंट का आयोजन नई दिल्ली में किया गया है। Vivo Nex की तरह Vivo V15 Pro स्मार्टफोन भी पॉप-अप सेल्फी कैमरा से लैस है। Vivo पहले ही इस बात को कंफर्म कर चुकी है कि कंपनी के आगामी स्मार्टफोन Vivo V15 Pro में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। वीवो वी15 प्रो की अहम खासियतों की बात करें तो सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।

आज नई दिल्ली में दोपहर 12 बजे आयोजित इवेंट के दौरान Vivo अपने Vivo V15 Pro से पर्दा उठाएगी। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग YouTube पर होगी।
Advertisement

 

Vivo V15 Pro की भारत में कीमत (संभावित)

भारतीय बाजार में वीवो वी15 प्रो की कीमत 33,000 रुपये के आसपास हो सकती है। Vivo ब्रांड के इस हैंडसेट की आधिकारिक कीमत की जानकारी तो लॉन्च इवेंट के दौरान ही सामने आएगी।
 

Vivo V15 Pro के स्पेसिफिकेशन (संभावित)

कंपनी पहले ही इस बात की पुष्टि कर चुकी है कि आगामी स्मार्टफोन Vivo V15 Pro के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे होंगे। स्मार्टफोन में पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा। इसके अलावा 32 मेगापिक्सल का पॉप अप सेल्फी कैमरे के साथ आने वाला यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा।
Advertisement

लीक हुए स्पेसिफिकेशन को सही मानें तो Vivo V15 Pro में 6.39 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड अल्ट्रा फुलव्यू डिस्प्ले पैनल और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर होगा। इसके साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी जाएगी। स्मार्टफोन की बैटरी 3,700 एमएएच की होगी और यह "डुअल इंजन" फास्ट इंजन टेक्नोलॉजी से लैस होगी। कहा जा रहा है कि फोन के पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और अन्य सेंसर 5 मेगापिक्सल का हो सकता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Eye-catching design
  • Beautiful display
  • Good photo quality
  • Bad
  • Stuck with a Micro-USB port
  • Can’t stream HD videos on Netflix or Amazon
  • FunTouch OS needs refinement
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Android 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  4. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  6. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  7. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  8. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  10. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.