• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo V15 Pro लॉन्च हुआ भारत में, 32 मेगापिक्सल वाले पॉप अप सेल्फी कैमरे से है लैस

Vivo V15 Pro लॉन्च हुआ भारत में, 32 मेगापिक्सल वाले पॉप-अप सेल्फी कैमरे से है लैस

Vivo V15 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Vivo ब्रांड का नया फोन 32 मेगापिक्सल के पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आता है। पिछले हिस्से पर वीवो वी15 प्रो में ट्रिपल कैमरा सेटअप है जो एआई से लैस है।

Vivo V15 Pro लॉन्च हुआ भारत में, 32 मेगापिक्सल वाले पॉप-अप सेल्फी कैमरे से है लैस
ख़ास बातें
  • Vivo V15 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है
  • स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर से लैस है वीवो वी15 प्रो
  • 48 मेगापिक्सल रियर कैमरे से लैस है Vivo V15 Pro
विज्ञापन
Vivo V15 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Vivo ब्रांड का नया फोन 32 मेगापिक्सल के पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आता है। पिछले हिस्से पर वीवो वी15 प्रो में ट्रिपल कैमरा सेटअप है जो एआई से लैस है। Vivo ने अपने V15 Pro हैंडसेट में 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला अल्ट्रा फुलव्यू डिस्प्ले पैनल दिया है। स्मार्टफोन पांचवें जेनरेशन वाले इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर से लैस है।
 

Vivo V15 Pro की भारत में कीमत

वीवो वी15 प्रो की कीमत 28,990 रुपये है। यह दाम 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। स्मार्टफोन टोपाज़ ब्लू और रूबी रेड रंग में मिलेगा। इसके अलावा फोन की बिक्री अमेज़न इंडिया, फ्लिपकार्ट, पेटीएम मॉल, स्नैपडील और वीवो इंडिया पर 6 मार्च से शुरू होगी। प्री-ऑर्डर बुकिंग आज से शुरू हो गई है।
 

Vivo V15 Pro स्पेसिफिकेशन और फीचर

Vivo V15 Pro की सबसे अहम खासियत है पॉप अप सेल्फी कैमरा। इस फीचर को पहली बार बीते साल भारत में लॉन्च किए गए Vivo Nex में दिया गया था। पॉप-अप सेल्फी कैमरा पोर्ट्रेट लाइटनिंग इफेक्ट्स और एआई आधारित ब्यूटिफिकेशन के साथ आता है। स्मार्टफोन में पांचवें जेनरेशन वाले इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल हुआ है।
 
vivo

डुअल सिम (नैनो) वीवो वी15 प्रो एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है। इसमें 6.39 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) अल्ट्रा फुलव्यू डिस्प्ले है। यह सुपर एमोलेड पैनल है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 एआईई प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं।

Vivo V15 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी क्वाड पिक्सल सेंसर है। यह एफ/1.8 अपर्चर वाला लेंस है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का एआई सुपर वाइड सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। रियर कैमरे में एआई बॉडी शेपिंग और एआई पोर्ट्रेट लाइटनिंग का इस्तेमाल किया गया है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर है।

Vivo V15 Pro की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक है। स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर के अलावा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। 3,700 एमएएच की बैटरी है जो डुअल इंजन फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। हैंडसेट का डाइमेंशन 157.25x74.71x8.21 मिलीमीटर है और वज़न 185 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Eye-catching design
  • Beautiful display
  • Good photo quality
  • कमियां
  • Stuck with a Micro-USB port
  • Can’t stream HD videos on Netflix or Amazon
  • FunTouch OS needs refinement
डिस्प्ले6.39 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Android 9.0 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »