Vivo V15 Pro हुआ 3,000 रुपये सस्ता, जानें नया दाम

Vivo V15 Pro के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,990 रुपये हो गई है। इसका 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 26,990 रुपये में उपलब्ध है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 1 अगस्त 2019 13:53 IST
ख़ास बातें
  • वीवो वी15 प्रो में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है
  • स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर से लैस है Vivo V15 Pro
  • वीवो वी15 प्रो को फरवरी महीने में किया गया था भारत में लॉन्च

Vivo V15 Pro 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे से है लैस

Vivo V15 Pro को सस्ता कर दिया गया है। वीवो ने अपने इस फोन के दोनों वेरिएंट की कीमतों में बदलाव किया है। वीवो वी15 प्रो के 6 जीबी और 8 जीबी रैम वेरिएंट नई कीमतों में फ्लिपकार्ट और अमेज़न पर उपलब्ध हैं। इस बीच वीवो इंडिया ने गैजेट्स 360 को जानकारी दी है कि स्मार्टफोन के 6 जीबी और 8 जीबी रैम वेरिएंट नई कीमत में ऑनलाइन वा ऑफलाइन मार्केट में बिकेंगे। अहम स्पेसिफिकेशन की बात करें तो वीवो वी15 प्रो 6.39 इंच के डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 675  प्रोसेसर, तीन रियर कैमरे, पॉप-अप सेल्फी कैमरे और 3,700 एमएएच की बैटरी के साथ आता है।

कटौती के बाद वीवो वी15 प्रो के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,990 रुपये हो गई है। इसका 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 26,990 रुपये में उपलब्ध है। याद रहे कि वीवो वी15 प्रो के 8 जीबी रैम वेरिएंट को मई महीने में 29,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। जबकि इसका 6 जीबी रैम वेरिएंट फरवरी महीने में 28,990 रुपये में पेश किया गया था। हालांकि, वीवो वी15प्रो के 6 जीबी रैम वेरिएंट का दाम मई महीने में ही कम किया गया था।

जैसा कि हमने आपको बताया कि कीमतों में कटौती स्थाई है। यह फोन 1 अगस्त से नई कीमत में ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन मार्केट में उपलब्ध है। वीवो वी15 प्रो हैंडसेट टॉपाज़ ब्लू और रूबी रेड रंग में मिलता है।
 

Vivo V15 Pro स्पेसिफिकेशन और फीचर

वीवो वी15 प्रो की सबसे अहम खासियत है पॉप अप सेल्फी कैमरा। इस फीचर को पहली बार बीते साल भारत में लॉन्च किए गए वीवो नेक्स में दिया गया था। पॉप-अप सेल्फी कैमरा पोर्ट्रेट लाइटनिंग इफेक्ट्स और एआई आधारित ब्यूटिफिकेशन के साथ आता है। स्मार्टफोन में पांचवें जेनरेशन वाले इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल हुआ है।
Advertisement

डुअल सिम (नैनो) वीवो वी15 प्रो एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है। इसमें 6.39 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) अल्ट्रा फुलव्यू डिस्प्ले है। यह सुपर एमोलेड पैनल है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 एआईई प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं।

वीवो वी15 प्रो में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी क्वाड पिक्सल सेंसर है। यह एफ/1.8 अपर्चर वाला लेंस है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का एआई सुपर वाइड सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। रियर कैमरे में एआई बॉडी शेपिंग और एआई पोर्ट्रेट लाइटनिंग का इस्तेमाल किया गया है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर है।
Advertisement

वीवो वी15 प्रो की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक है। स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर के अलावा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। 3,700 एमएएच की बैटरी है जो डुअल इंजन फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। हैंडसेट का डाइमेंशन 157.25x74.71x8.21 मिलीमीटर है और वज़न 185 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Eye-catching design
  • Beautiful display
  • Good photo quality
  • Bad
  • Stuck with a Micro-USB port
  • Can’t stream HD videos on Netflix or Amazon
  • FunTouch OS needs refinement
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Android 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  6. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  2. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  3. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  4. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  5. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  6. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  7. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  8. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.