Vivo V11 हुआ सस्ता, जानें नया दाम

Vivo ने अपने Vivo V11 स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की है। अब इस फोन को 20,990 रुपये में बेचा जाएगा। याद रहे कि Vivo V11 स्मार्टफोन को भारत में इसी साल सितंबर महीने में 22,990 रुपये में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 अक्टूबर 2018 18:26 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V11 में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है
  • 25 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से लैस है वीवो वी11
  • 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है Vivo V11
Vivo ने अपने Vivo V11 स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की है। अब इस फोन को 20,990 रुपये में बेचा जाएगा। याद रहे कि Vivo V11 स्मार्टफोन को भारत में इसी साल सितंबर महीने में 22,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। अहम खासियतों की बात करें यह स्मार्टफोन 19:9 वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले, वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप, मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम के साथ आता है। मज़ेदार बात यह है कि Vivo ने Vivo V11 को 10-14 अक्टूबर तक चलने वाले Flipkart Big Billion Days सेल में 20,990 रुपये में बेचने का ऐलान किया है।

वीवो वी11 की कीमत में कटौती के बारे में जानकारी सबसे पहले मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने दी। इसके बाद वीवो इंडिया ने गैजेट्स 360 से आधिकारिक कीमत कम किए जाने की पुष्टि की है। हैंडसेट की कीमत कम होने वाली खबर बेहद ही चौंकाने वाली है, क्योंकि Vivo V11 को बीते महीने ही लॉन्च किया गया था।
Advertisement
 

Vivo V11 की भारत में कीमत और उपलब्धता

वीवो वी11 को 22,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह 2,000 रुपये सस्ता हो गया है। यह 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। फोन वीवो की ई-स्टोर, फ्लिपकार्ट और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर में बेचा जाता है।
 

Vivo V11 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम Vivo V11 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.5 पर चलेगा। फोन में कंपनी का जोवी एआई इंजन है। हैंडसेट में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी रैम मौज़ूद हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

Vivo V11 में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। वहीं, फ्रंट पैनल पर 25 मेगापिक्सल का सेंसर है वो भी एआई आधारित फीचर के साथ। बैकलाइट एचडीआर, लो-लाइट मोड, सीन रिकग्निशन मोड, एआई फेस शेपिंग टेक्नोलॉजी और एआई पोर्ट्रेट फ्रेमिंग जैसे फीचर कैमरा सेटअप का हिस्सा हैं।
Advertisement

स्मार्टफोन की बैटरी 3,315 एमएएच की है। यह 18 वॉट क्विक चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। इस फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट की जगह माइक्रो-यूएसबी पोर्ट है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11एसी और ब्लूटूथ 5.0 शामिल हैं।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी60

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3315 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  9. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  2. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  4. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  7. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  8. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  9. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  10. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.