Vivo V11 भारत में लॉन्च, 25 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे से है लैस

Vivo V11 स्मार्टफोन में आपको वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप, 6.3 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले, मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और 3315 एमएएच की बैटरी जैसे फीचर मिलेंगे।

Vivo V11 भारत में लॉन्च, 25 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे से है लैस

Vivo V11 की कीमत है 22,990 रुपये

ख़ास बातें
  • Vivo V11 में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है
  • Vivo V11 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.5 पर चलेगा
  • हीलियो पी60 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम हैं वीवो वी11 में
विज्ञापन
Vivo ने भारतीय ग्राहकों के लिए अपने पिटारे से एक और स्मार्टफोन निकाला है। हम बात कर रहे हैं कि Vivo V11 की। गौर करने वाली बात है कि वीवो ने महीने की शुरुआत में ही वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला Vivo V11 Pro मार्केट में उतारा था। वहीं, Vivo V11 में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले तो है लेकिन इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है। अहम खासियतों की बात करें तो Vivo V11 स्मार्टफोन में आपको वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप, 6.3 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले, मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और 3315 एमएएच की बैटरी जैसे फीचर मिलेंगे।
 

Vivo V11 की कीमत और उपलब्धता

Vivo V11 की कीमत 22,990 रुपये है। यह फोन 27 सितंबर से वीवो ई-स्टोर, फ्लिपकार्ट और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर में उपलब्ध होगा। इस फोन को पर्पल और स्टारी नाइट ब्लैक रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी का कहना है कि यह स्मार्टफोन 'मेक इन इंडिया' के प्रोग्राम का हिस्सा है।

इस फोन के साथ कई लॉन्च ऑफर भी दिए गए हैं। कैपिटल फर्स्ट की ओर से 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। ऑफलाइन स्टोर में पेटीएम मॉल क्यूआर कोड से खरीदारी करने पर 2,000 रुपये का पेटीएम कैशबैक कूपन दिया जाएगा। एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड, व पेपर फाइनेंस के साथ 2,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। Flipkart पर एक्सचेंज में अतिरिक्त 2,000 रुपये की छूट दी जा रही है। Flipkart की ओर से बायबैंक गारंटी ऐलान किया गया है। ग्राहकों के पास इस फोन को बिना ब्याज वाले ईएमआई के साथ खरीदने का भी विकल्प होगा।

Reliance Jio की ओर से 198 रुपये के रीचार्ज पर 4,050 रुपये का फायदा दिया जा रहा है। जियो की ओर से 1,950 रुपये वाउचर दिया जा रहा है। इसके अलावा 2,100 रुपये के अन्य कूपन होंगे। यह ऑफर 30 सितंबर तक वैध होगा। Vivo ने वोडाफोन आइडिया के साथ साझेदारी में 499 रुपये और उससे महंगे पोस्टपेड प्लान चुनने पर लिक्विड और फिज़िकल डैमेज से प्रोटेक्शन मिलेगा।
 

Vivo V11 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम Vivo V11 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.5 पर चलेगा। फोन में कंपनी का जोवी एआई इंजन है। हैंडसेट में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी रैम मौज़ूद हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

Vivo V11 में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। वहीं, फ्रंट पैनल पर 25 मेगापिक्सल का सेंसर है वो भी एआई आधारित फीचर के साथ। बैकलाइट एचडीआर, लो-लाइट मोड, सीन रिकग्निशन मोड, एआई फेस शेपिंग टेक्नोलॉजी और एआई पोर्ट्रेट फ्रेमिंग जैसे फीचर कैमरा सेटअप का हिस्सा हैं।

स्मार्टफोन की बैटरी 3,315 एमएएच की है। यह 18 वॉट क्विक चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। इस फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट की जगह माइक्रो-यूएसबी पोर्ट है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11एसी और ब्लूटूथ 5.0 शामिल हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी60
फ्रंट कैमरा25-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3315 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  9. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  2. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  4. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  7. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  8. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  9. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  10. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »