13 मेगापिक्सल कैमरे वाला Vivo V1 Android स्मार्टफोन भारत में लॉन्च

13 मेगापिक्सल कैमरे वाला Vivo V1 Android स्मार्टफोन भारत में लॉन्च
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो (Vivo) ने अपने वीवो वी (Vivo V) सीरीज के हैंडसेट वीवो वी1 (Vivo V1) को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह हैंडसेट महीने के अंत तक मार्केट में आ जाएगा। कंपनी ने इस हैंडसेट की कीमत तो नहीं बताई, पर यह जरूर कहा कि इस सीरीज के सभी हैंडसेट की कीमत 15,000-20,000 रुपये के बीच होगी।

Vivo V1 एक डुअल सिम फोन है, जो एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप (Android 5.0 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। हैंडसेट में 5 इंच का एचडी (720x1280 pixels) रिजॉल्यूशन डिस्प्ले है। इसमें 1.4 GHz quad-core 64-bit Qualcomm Snapdragon 410 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जिसके साथ Adreno 306 GPU इंटिग्रेटेड है। हैंडसेट 2GB के रैम (RAM) के साथ आएगा।

Vivo V1 में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी, कंपनी ने इसी स्पेसिफिकेशन वाले कैमरे अपने फ्लैगशिप डिवाइस Vivo X5 Max में भी दिए थे। स्मार्टफोन के फ्रंट कैमरे में 6P लेंसेस और f/2.0 एपरचर के साथ वाइड एंगल लेंस हैं। कैमरे में नाइट मोड और पनोरमा मोड भी दिए गए हैं। हैंडसेट 16GB की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़ाया जा सकता है।

Vivo ने अपने V1 स्मार्टफोन के लिए 2300mAh की बैटरी का इस्तेमाल किया है। V1 स्टेमिना मोड के साथ आता है, जो बैटरी की लाइफ बढ़ाने का काम करता है।

कनेक्टिविटी की बात करें, तो Vivo V1 में 4G LTE, ब्लूटूथ, वाई-फाई, माइक्रो-यूएसबी और GPS/ A-GPS के लिए सपोर्ट मौजूद है। हैंडसेट सिल्वर और गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। Vivo ने यह भी घोषणा की कि V1 Max स्मार्टफोन को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा, लेकिन समय, स्पेसिफिकेशन और कीमत की कोई जानकारी नहीं दी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio, Airtel यूजर्स के लिए बुरी खबर! मोबाइल रीचार्ज के जल्द बढ़ सकते हैं दाम, जानें कितनी होगी बढ़ोत्तरी
  2. Redmi Note 17 सीरीज की लॉन्च टाइमलाइन कंफर्म, 200MP कैमरा, 10000mAh तक मिल सकती है बैटरी!
  3. Oppo Enco Air 5 ईयरबड्स भारत में लॉन्च हुए 54 घंटे बैटरी, ANC फीचर के साथ, जानें कीमत
  4. यूजरनेम फीचर को लेकर Telegram और Signal को भी सरकार ने दिया नोटिस 
  5. Apple कर सकती है iPhone 17 सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग में कटौती
  6. भारत में महंगे हुए BYD के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, प्राइस में 1 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी
  7. अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump को क्रिप्टो से मिली 1 अरब डॉलर से ज्यादा की इनकम
  8. Moto G77 Power में मिलेगा 6.72 इंच फुल HD+ डिस्प्ले, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. Amazon Prime Day Sale 2026: मेगा सेल में Echo स्पीकर और Fire TV स्टिक पर तगड़े डिस्काउंट!
  10. Apple करेगी 2027 में बड़ा धमाका, नया iPad Pro, iPhone Air 2, iPhone 18e हो सकते हैं लॉन्च!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »