Vivo U20 और Vivo U10 एक-दूसरे से कितने अलग?

Vivo U20 vs Vivo U10: कागजी तौर पर Vivo U20 और वीवो यू10 एक-दूसरे से कितने अलग हैं, आइए जानते हैं...

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 26 नवंबर 2019 11:05 IST
ख़ास बातें
  • Vivo U20 में है Snapdragon 675 SoC
  • 8 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से लैस है वीवो यू10
  • Vivo U10 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी

Vivo U20 vs Vivo U10: वीवो यू20 और वीवो यू10 एक-दूसरे से कितने अलग?

Vivo U20 vs Vivo U10: वीवो यू20 को पिछले सप्ताह भारत में लॉन्च किया गया है। Vivo U10 का अपग्रेड वर्जन है वीवो यू20। वीवो यू10 की तरह Vivo U20 के बैक पैनल पर भी तीन रियर कैमरे और फोन में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। साथ ही कुछ अपग्रेड भी किए गए हैं जैसे कि वीवो यू20 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर, ज्यादा पिक्सल-डेनसिटी वाला डिस्प्ले और फ्रंट व बैक पर ज्यादा पावरफुल कैमरा सेंसर मिलेंगे। कागजी तौर पर Vivo U20 और वीवो यू10 एक-दूसरे से कितने अलग हैं, आइए जानते हैं...
 

Vivo U20 vs Vivo U20 price in India

भारत में वीवो यू20 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,990 रुपये है। इसके 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,990 रुपये है। Vivo U20 के दो कलर वेरिएंट हैं, रेसिंग ब्लैक और ब्लैज़ ब्लू। वीवो यू20 की पहली सेल 28 नवंबर दोपहर 12 बजे होगी। Vivo ब्रांड के इस लेटेस्ट फोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon और कंपनी की आधिकारिक साइट वीवो ई-स्टोर पर होगी।
Advertisement

यह भी पढ़ें-  Vivo U20, Redmi Note 8 और Realme 5s में कौन बेहतर?


वीवो यू10 की कीमत भारत में 8,990 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन का 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है। इसे 9,490 रुपये में बेचा जाएगा। फोन का सबसे प्रीमियम वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है। इसकी कीमत 10,990 रुपये है। फोन को इलेक्ट्रिक ब्लू और थंडर ब्लैक रंग में बेचा जाएगा।
 

Vivo U20 vs Vivo U10 specifications

सबसे पहले बात डिस्प्ले की। डुअल-सिम वाला वीवो यू20 स्मार्टफोन में 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.3 प्रतिशत और पिक ब्राइटनेस 480 निट्स है। डुअल सिम वीवो यू10 में 6.35 इंच का एचडी+ (720x1544 पिक्सल) आईपीएस हेलो फुलव्यू डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 89 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ।


Advertisement
अब बात प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज की। Vivo U20 में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए वीवो यू20 में 64 जीबी (यूएफएस 2.1 स्टोरेज) है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है। वीवो यू10 स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम दिए गए हैं। Vivo U10 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी।

अब बात कैमरा सेटअप की। वीवो यू20 फोन के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे मिलेंगे। Sony IMX499 सेंसर और एफ/ 1.8 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, साथ में 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर है, इसका अपर्चर एफ/ 2.2 और अपर्चर एफ/ 2.4 के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है।
Advertisement

वीवो यू10 में तीन रियर कैमरे हैं। इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट सेंसर है। रियर कैमरा सेटअप एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ आता है। फोन में सेल्फी और वीडियो के लिए एफ/ 1.8 लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है।
Advertisement

अब बात कनेक्टिविटी की। कनेक्टिविटी के लिए वीवो यू20 में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, ग्लोनॉस शामिल है। सिक्योरिटी के लिए दोनों ही स्मार्टफोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। वीवो यू10 में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं।

वीवो यू20 की लंबाई-चौड़ाई की बात करें तो यह 162.15 x 76.47 x 8.89 मिलीमीटर और वज़न 193 ग्राम है। वीवो यू20 फोन का डाइमेंशन 159.43x76.77x8.92 मिलीमीटर है और वज़न 190.5 ग्राम।

बैटरी क्षमता की बात करें तो Vivo U10 के अपग्रेड वर्जन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो डुअल-इंज़न फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट के साथ आती है। रिटेल बॉक्स में आपको 18 वॉट का चार्जर मिलेगा। वीवो यू10 में भी आपको 5,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
वीवो यू20 बनाम वीवो यू10

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.53 इंच6.35 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम
4 जीबी3 जीबी
स्टोरेज
64 जीबी32 जीबी
बैटरी क्षमता
5000 एमएएच5000 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 9एंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल720x1544 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.536.35
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल720x1544 पिक्सल
आस्पेक्ट रेशियो
-19.5:9

हार्डवेयर

प्रोसेसर
ऑक्टा-कोरऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665
रैम
4 जीबी3 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
64 जीबी32 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
256-

कैमरा

रियर कैमरा
16-मेगापिक्सल (f/1.78) + 8-मेगापिक्सल (f/2.2) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4)13-मेगापिक्सल (f/2.2) + 8-मेगापिक्सल (f/2.2) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4)
रियर ऑटोफोकस
हांहां
रियर फ्लैश
हांहां
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल (f/2.0)8-मेगापिक्सल (f/1.8)

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
Funtouch OS 9Funtouch OS 9.1

कनेक्टिविटी

ब्लूटूथ
हांहां
यूएसबी ओटीजी
हां-
सिम की संख्या
22
माइक्रो यूएसबी
-हां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हांहां
फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहां
जायरोस्कोप
हां-

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  2. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Powe
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  2. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
  3. iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट
  4. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  5. Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
  6. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
  7. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  8. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  9. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  10. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.