Vivo का V50e 10 अप्रैल को होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

इस स्मार्टफोन का प्राइस 25,000 रुपये से 30,000 रुपये के बीच हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2025 18:14 IST
ख़ास बातें
  • V50e को 10 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन का प्राइस 25,000 रुपये से 30,000 रुपये के बीच हो सकता है
  • इसे Pearl White और Sapphire Blue कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा

इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 दिया जा सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo का V50e अगले सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह कंपनी के V40e की जगह लेगा। Vivo ने फरवरी में देश में V50 को पेश किया था। कंपनी ने V50e के कलर्स और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। इसके फ्रंट और रियर कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेंगे। 

Vivo ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि V50e को 10 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लैंडिंग पेज से इसे Pearl White और Sapphire Blue कलर्स में उपलब्ध कराए जाने का पता चला है। फ्लिपकार्ट पर V50e की माइक्रोसाइट से इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 प्राइमरी रियर कैमरा और 116 डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यु के साथ अल्ट्रा-वाइड एंगल सेकेंडरी कैमरा होने की जानकारी मिली है। 

इस स्मार्टफोन का प्राइस 25,000 रुपये से 30,000 रुपये के बीच हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 दिया जा सकता है। इसमें स्लिम बेजेल्स वाला क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इस स्मार्टफोन का फ्रेम मेटल का है। इसमें वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल और Aura लाइट होगी। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।  V50e में AI Image Expander और AI Note Assist जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स दिए जाएंगे। 

हाल ही में Vivo ने चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में V50 Lite 5G को लॉन्च किया था। V50 Lite 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है। इस स्मार्टफोन के 12 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 399 यूरो (लगभग 37,200 रुपये) का है। V50 Lite 5G को पर्पल, गोल्ड, ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। हालांकि, इसके कलर्स के ऑप्शन रीजन के आधार पर अलग हो  सकते हैं। पिछले महीने Vivo ने भारत में इस सीरीज के बेस मॉडल V50 को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में 6.77 इंच फुल HD+ (1,080x2392 पिक्सल्स) 2.5 pOLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह Android 15 पर बेस्ड FuntouchOS 15 पर चलता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim design
  • Large display with curved edges
  • Excellent battery life
  • Good main rear and selfie camera
  • Bad
  • Low Light camera performance
  • Rear panel and frame scratches easy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.77 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2392 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and stylish IP69-rated design
  • Smooth software experience
  • Bright quad-curved AMOLED display
  • Good battery life
  • Fast charging
  • Bad
  • Not ideal for serious gaming
  • Camera performance is a mixed bag
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.77 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2392 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  2. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  6. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  7. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  9. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  10. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.