Vivo का T4R 5G इस सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, प्राइस का हुआ खुलासा

इस स्मार्टफोन में क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। यह HDR10+ और 120 Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 जुलाई 2025 18:35 IST
ख़ास बातें
  • यह Vivo की T4 सीरीज का हिस्सा होगा
  • इस स्मार्टफोन सीरीज में Vivo T4, T4 Lite, T4 Ultra और T4x शामिल हैं
  • Vivo T4R 5G को 31 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 होगा

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo का T4R 5G इस सप्ताह देश में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के प्रमुख फीचर्स की जानकारी दी है। यह Vivo की T4 सीरीज का हिस्सा होगा। इस स्मार्टफोन सीरीज में Vivo T4, T4 Lite, T4 Ultra और T4x शामिल हैं। इस सीरीज के नए स्मार्टफोन में  प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 दिया जाएगा। 

ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर Vivo T4R 5G के लिए बनाई गई माइक्रोसाइट से इसका प्राइस 20,000 रुपये से कम होने की जानकारी मिली है। इसे सिल्वर और ब्लू कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। Vivo T4R 5G को 31 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इसकी बिक्री देश में Vivo के ई-स्टोर, फ्लिपकार्ट और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए की जाएगी। 

Advertisement

इस स्मार्टफोन में क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। यह HDR10+ और 120 Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसके डिस्प्ले के लिए SGS लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन मिला है। Vivo T4R 5G की थिकनेस 7.39 mm की है। कंपनी का दावा है कि यह क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले के साथ इस सेगमेंट में सबसे स्लिम हैंडसेट है। इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा होगा। इसके फ्रंट और बैक दोनों कैमरा 4K रिजॉल्यशून पर वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेंगे। इसके बैक पैनल के ऊपर दाएं कोने पर वर्टिकल तरीके से लगा पिल शेप वाला कैमरा मॉड्यूल है। इसके कैमरा मॉड्यूल के टॉप के निकट सर्कुलर स्लॉट के अंदर दो कैमरा हैं। इसके अलावा कैमरा आइलैंड के नीचे रिंग शेप वाली Aura Light दी गई है।  इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 होगा। इसका डिजाइन Vivo के T4 Ultra के समान दिख रहा है। 

T4R 5G का क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले स्लिम बेजेल्स के साथ होगा। इसके टॉप पर सेंटर में होल-पंच स्लॉट है। इसके दाएं कोने पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिए गए हैं। भारत में इस वर्ष की दूसरी तिमाही में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स में Vivo ने 21 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ पहला रैंक हासिल किया है। कंपनी को  V50 सीरीज के लिए टियर 1 और 2 शहरों में मजबूत डिमांड मिल रही है। इसके अलावा कंपनी की Y सीरीज को छोटे शहरों और अर्द्ध-शहरी क्षेत्रों में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 


 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  5. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  6. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  7. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  8. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  9. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  10. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.