Vivo का T3 Pro 5G अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, 25,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस

इसे ऑरेंज कलर और वीगन लेदर फिनिश में उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए जाएंगे

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 अगस्त 2024 19:02 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 3D कर्व्ड डिस्प्ले दिया जाएगा
  • इसे ऑरेंज कलर और वीगन लेदर फिनिश में उपलब्ध कराया जाएगा
  • इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है

इस स्मार्टफोन को iQOO Z9s Pro के रीब्रांडेड वर्जन के तौर पर लाया जा सकता है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo अगले सप्ताह देश में T3 Pro को लॉन्च करेगी। यह पिछले वर्ष पेश किए गए T2 Pro 5G की जगह लेगा। इसमें 3D कर्व्ड डिस्प्ले दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में Snapdragon चिपसेट हो सकता है। T3 Pro 5G का प्राइस 25,000 रुपये से कम रखा जा सकता है। 

कंपनी ने एक मीडिया इनवाइट में इस स्मार्टफोन को 27 अगस्त को लॉन्च करने की जानकारी दी है। Vivo और ई-कॉमर्स साइट Flipkart की वेबसाइट्स पर अलग माइक्रोसाइट के जरिए इस स्मार्टफोन का टीजर दिया गया है। इसे ऑरेंज कलर और वीगन लेदर फिनिश में उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए जाएंगे। इस स्मार्टफोन में 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इसके डिस्प्ले में होल पंच डिजाइन है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon चिपसेट हो सकता है। 
Advertisement

इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ हो सकता है। इसमें 5,500 mAh की बैटरी 80 W फ्लैशचार्ज वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी जा सकती है। इसे हाल ही में बेंचमार्किंग वेबसाइट Geekbench पर देखा गया था। इस स्मार्टफोन को iQOO Z9s Pro के रीब्रांडेड वर्जन के तौर पर लाया जा सकता है। 

इस वर्ष की पहली छमाही में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 7.2 प्रतिशत बढ़कर लगभग 6.9 करोड़ यूनिट्स की रही। दूसरी तिमाही में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स लगभग 3.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ लगभग 3.5 करोड़ यूनिट्स की थी। मार्केट रिसर्च फर्म इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (IDC) की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरी तिमाही में बहुत से नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इनमें से अधिकतर मिड-प्रीमियम और प्रीमियम सेगमेंट में थे। हालांकि, दूसरी तिमाही में एंट्री-लेवल स्मार्टफोन्स (8,400 रुपये से कम प्राइस) की शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 36 प्रतिशत घटी है। इन सेगमेंट का मार्केट शेयर पिछले वर्ष की समान तिमाही में 22 प्रतिशत से कम होकर लगभग 14 प्रतिशत रह गया है। इस सेगमेंट में चीन की स्मार्टफोन मेकर Xiaomi की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। इसके बाद Poco और Realme का स्थान है। स्मार्टफोन्स के एंट्री-प्रीमियम सेगमेंट (लगभग 16,800 रुपये से 33,500 रुपये का प्राइस) में सबसे अधिक 42 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसमें चीन की Oppo सबसे आगे है। इसके बाद Vivo और दक्षिण कोरिया की Samsung हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  2. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  3. Jio कर रही फूड डिलीवरी! JioMeals से मंगवा सकते हैं खाना, लेकिन सिर्फ ये खास यूजर्स, जानें डिटेल
  4. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
  5. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  6. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  7. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  8. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  9. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  10. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.