Vivo जल्द लॉन्च करेगी इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर वाला स्मार्टफोन

लॉन्च टीज़र के मुताबिक, Vivo शंघाई में आयोजित होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में एक स्मार्टफोन लॉन्च करेगी जो इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा। बता दें कि इस इवेंट का आगाज़ 28 जून से होगा।

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 23 जून 2017 13:39 IST
ख़ास बातें
  • वीवो इंडिया ने बुधवार को लॉन्च टीज़र ज़ारी किया
  • इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर का लोगो दिख रहा है जो सतह के ऊपर-नीचे जा रहा है
  • इसके अलावा कंपनी ने "Unlock the Future" टैगलाइन का इस्तेमाल किया है
पिछले हफ्ते एक वीडियो क्लिप लीक हुआ था। इसमें हमें एक वीवो स्मार्टफोन की झलक मिली थी जिसमें इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर वाला फ़ीचर दिखाया गया था। वैसे, इस वीडियो की विश्वसनीयता को लेकर कई सवाल थे। अब कंपनी ने एक आधिकारिक टीज़र ने ज़ारी किया जो इस खास किस्म के फिंगरप्रिंट सेंसर की ओर ही इशारा करता है।

लॉन्च टीज़र के मुताबिक, Vivo शंघाई में आयोजित होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में एक स्मार्टफोन लॉन्च करेगी जो इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा। बता दें कि इस इवेंट का आगाज़ 28 जून से होगा।
Advertisement

वीवो इंडिया ने बुधवार को लॉन्च टीज़र ज़ारी किया था। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर का लोगो दिख रहा है जो सतह के ऊपर-नीचे जा रहा है। संभवतः यह डिस्प्ले में ही मौज़ूद फिंगरप्रिंट सेंसर की ओर इशारा करता है। इसके अलावा कंपनी ने "Unlock the Future" टैगलाइन का इस्तेमाल किया है। ऐसा भी हो सकता है कि नया टीज़र सिक्योरिटी फ़ीचर की ओर इशारा करते हो। लेकिन हम फिलहाल डिस्प्ले में इंटिग्रेटेड फिंगरप्रिंट सेंसर का कयास लगा रहे हैं।

ट्वीट में वीवो इंडिया ने कहा, "हमलोग शंघाई में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में नया सॉल्यूशन पेश करेंगे। आइए मिलकर भविष्य को अनलॉक करते हैं!" अगर वीवो वाकई में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर पेश करती है तो यह बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। क्योंकि ऐप्पल और सैमसंग जैसी बड़ी कंपनियां भी इस तकनीक को अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन का हिस्सा बनाने में मुश्किलों का सामना कर रही हैं।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.