Vivo T5x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200 mAh की बैटरी

भारत में Vivo T5x 5G को 17 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की बिक्री कंपनी के ऑनलाइन स्टोर, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart और ऑथराइज्ड रिटेल स्टोर्स के जरिए की जाएगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 मार्च 2026 14:59 IST
ख़ास बातें
  • भारत में Vivo T5x 5G को 17 मार्च को लॉन्च किया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट होगा
  • यह स्मार्टफोन Android 16 पर OriginOS 6 पर चलेगा

यह पिछले वर्ष मार्च में पेश किए गए Vivo T4x 5G की जगह लेगा

Photo Credit: Vivo

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Vivo का नया स्मार्टफोन अगले सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। Vivo T5x 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 Turbo होगा। कंपनी का दावा है कि इस सेगमेंट में यह सबसे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी की पेशकश करेगा। यह पिछले वर्ष मार्च में पेश किए गए Vivo T4x 5G की जगह लेगा। 

भारत में Vivo T5x 5G को 17 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की बिक्री कंपनी के ऑनलाइन स्टोर, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart और ऑथराइज्ड रिटेल स्टोर्स के जरिए की जाएगी। इस स्मार्टफोन में 7,200 mAh की बैटरी दी जाएगी। इसका प्राइस 23,000 रुपये से कम हो सकता है। कंपनी ने बताया है कि इस सेगमेंट में यह सबसे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी होगी। Vivo ने कहा है कि इस स्मार्टफोन का डिजाइन स्ट्रीमिंग, ब्राउजिंग और गेमिंग जैसी एक्टिविटीज में अधिक इस्तेमाल के लिए चार्जिंग की कम जरूरत वाला है। Vivo T5x 5G की बैटरी 44 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। 

इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट दिया जाएगा। यह  Android 16 पर OriginOS 6 पर चलेगा। AnTuTu बेंचमार्क टेस्ट में Vivo T5x 5G को 10 लाख प्वाइंट्स से अधिक का स्कोर मिला है। इस महीने की शुरुआत में Vivo X300 FE को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 6,500 mAh की बैटरी है। पिछले वर्ष चीन में पेश किए Vivo S50 Pro Mini का यह रिब्रांडेड वर्जन है। 

Vivo X300 FE में 6.31 इंच LTPO AMOLED फुल HD+ (1,216 × 2,640 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट है। Vivo X300 FE की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में f/1.57 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की की 6,500 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.