Vivo T5 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,020mAh की बैटरी 

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 4 दिया जा सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 आउट ऑफ द बॉक्स पर चल सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2026 16:52 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 9,020 mAh की बैटरी दी जाएगी
  • Flipkart पर Vivo T5 Pro के लिए एक अलग माइक्रोसाइट लाइव हो गई है
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 4 दिया जा सकता है

यह पिछले वर्ष अगस्त में पेश किए गए Vivo T4 Pro 5G की जगह लेगा

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo की T सीरीज में नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। Vivo T5 Pro के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के बारे में कंपनी ने जानकारी दी है। यह पिछले वर्ष अगस्त में पेश किए गए Vivo T4 Pro 5G की जगह लेगा। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Vivo ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर Vivo T5 Pro के लिए एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। इस स्मार्टफोन में 9,020 mAh की बैटरी होगी। Vivo का दावा है कि इस बैटरी की इस कैपेसिटी के साथ यह सबसे स्लिम स्मार्टफोम होगा। हालांकि, Vivo ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है। 

Vivo T5 Pro 5G में पिल शेप वाले कैमरा मॉड्यूल के अंदर डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी। इस स्मार्टफोन का प्राइस 35,000 रुपये से कम का हो सकता है। इस प्राइस पर यह इस सेगमेंट में हाल ही में लॉन्च किए गए Nothing Phone 4a जैसे स्मार्टफोन्स को टक्कर देगा। Vivo T5 Pro में 6.8 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 4 दिया जा सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 आउट ऑफ द बॉक्स पर चल सकता है। Vivo T5 Pro की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा हो सकता है। 

आगामी स्मार्टफोन की 9,020 mAh की दमदार 90 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। Vivo T4 Pro में 6.77 इंच FHD+ क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले (2,392 × 1,080 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 480 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट और Adreno 722 GPU दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है।  Vivo T4 Pro की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। इस स्मार्टफोन की 6,500 mAh की बैटरी 90 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  2. 19000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  3. iQOO Neo 11S में मिल सकती है 8000mAh बैटरी, 2K डिस्प्ले, फीचर्स लीक
  4. Apple के फोल्डेबल आईफोन की जल्द शुरू हो सकती है मैन्युफैक्चरिंग, सितंबर में लॉन्च की तैयारी
  5. अब जेब में लेकर घूम पाएंगे सिनेमा, प्रोजेक्टर वाला रग्ड फोन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Casio ने पेश की Pokemon फैंस के लिए खास स्मार्टवॉच, जानें कीमत
  2. iQOO Neo 11S में मिल सकती है 8000mAh बैटरी, 2K डिस्प्ले, फीचर्स लीक
  3. Apple के फोल्डेबल आईफोन की जल्द शुरू हो सकती है मैन्युफैक्चरिंग, सितंबर में लॉन्च की तैयारी
  4. कंक्रीट पर गिरने पर भी नहीं टूटेगा डिस्प्ले! इस नए फोन ने पास किए हैं मजबूती के 23 टेस्ट
  5. Samsung Galaxy S27 सीरीज में होगी Galaxy S27 Pro की एंट्री! जानें क्या होगा फोन में खास
  6. iPhone पर किसी कॉल को होल्ड पर कैसे रखें, ये है आसान तरीका
  7. Redmi K90 Ultra में होगी 8,550mAh की बैटरी, गेमिंग में दमदार परफॉर्मेंस का दावा
  8. Passport खो जाए तो क्या करें? जानें नया पासपोर्ट बनवाने का पूरा तरीका
  9. 209 किमी रेंज के साथ Monarc Tracer इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, फ्री मिल रहा हेलमेट!
  10. Motorola Edge 70 Pro+ vs iQOO 15R vs Nothing Phone 3: जानें 50 हजार में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.